Friday, 18 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
MERI ग्रुप ने ताजिकिस्तान की टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से किया शैक्षणिक MoU OPPO ColorOS 17: Android 17 के साथ नया फ्लूइड डिजाइन, AI फीचर्स और 90 डिवाइसेज को मिलेगा नया अपडेट अजित अगरकर के बाद कौन होगा टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? दो पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के नाम पर चर्चा तेज Nithari Killings: निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव GTA 6 The Album: 34 गानों के साथ आएगा गेम का आधिकारिक साउंडट्रैक, जानिए कौन से कलाकार बिखेंरेंगे अपनी आवाज का जादू JSCB Scam: झारखंड और ओडिशा में ईडी की 7 ठिकानों पर छापेमारी, 35 करोड़ के लोन मामले से जुड़ी जांच तेज Delhi Horror: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या, शव को नोचते मिले कुत्ते, 3 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने काटा 76 किलो का केक MERI ग्रुप ने ताजिकिस्तान की टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से किया शैक्षणिक MoU OPPO ColorOS 17: Android 17 के साथ नया फ्लूइड डिजाइन, AI फीचर्स और 90 डिवाइसेज को मिलेगा नया अपडेट अजित अगरकर के बाद कौन होगा टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? दो पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के नाम पर चर्चा तेज Nithari Killings: निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव GTA 6 The Album: 34 गानों के साथ आएगा गेम का आधिकारिक साउंडट्रैक, जानिए कौन से कलाकार बिखेंरेंगे अपनी आवाज का जादू JSCB Scam: झारखंड और ओडिशा में ईडी की 7 ठिकानों पर छापेमारी, 35 करोड़ के लोन मामले से जुड़ी जांच तेज Delhi Horror: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या, शव को नोचते मिले कुत्ते, 3 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने काटा 76 किलो का केक

रॉयल एनफील्ड की जल्द आएगी फलेक्स फ्यूल की मोटरसाइकिल

कम खर्च में तय करेगी लंबी दूरी

नई दिल्ली।

रॉयल एनफील्ड ने पुष्टि की है कि वे भारतीय बाजार के लिए एक फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल पर काम कर रहे हैं। जिससे उनकी मोटरसाइकिल में माइलेज बढ़ जाएगी। चेन्नई स्थित दोपहिया वाहन निर्माता 2024 की तीसरी तिमाही में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल वाली मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, अभी तक रॉयल एनफील्ड ने ये पुष्टि नहीं की है कि वे फ्लेक्स-फ्यूल से चलने वाली नई मोटरसाइकिल आएगी या फिर किसी पुराने मॉडल को अपडेट कर दोबारा लॉन्च किया जाएगा।

संभावना है कि रॉयल एनफील्ड अपनी क्लासिक 350 को अपडेट करेगी, क्योंकि अभी तक क्लासिक 350 E20 फ्यूल से चलने में सक्षम है। इसे कंपनी द्वारा पूरी तरह से फ्लेक्स-फ्यूल से चलने के लिए सक्षम किया जाएगा। यह सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है। क्लासिक 350 मोटरसाइकिल नए J-प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसलिए, यह उम्मीद की जा सकती है कि J-प्लेटफॉर्म पर बेस्ड अन्य मोटरसाइकिलें भी फ्यूचर में फ्लेक्स-फ्यूल से दौड़ने में सक्षम होंगी। अन्य मोटरसाइकिलें मेट्योर 350, हंटर 350 और क्लासिक 350 J प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं। इसके अलावा हाल ही में लॉन्च हुई बुलेट 350 भी J-प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है।

फ्लेक्स-फ्यूल से दौड़ेंगी रॉयल एनफील्ड की बाइक्स

रॉयल एनफील्ड फ्लेक्स-फ्यूल संचालित मोटरसाइकिलों पर काम करने वाली एकमात्र निर्माता नहीं है। इससे पहले होंडा ने पुष्टि की थी कि वे भारतीय बाजार में एक फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल लॉन्च करना चाहते हैं। टीवीएस मोटर कंपनी भारतीय बाजार में फ्लेक्स-फ्यूल संचालित मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली भारत की पहली निर्माता थी। उन्होंने 2019 में Apache RTR 200 FI E100 लॉन्च की है।

फ्लेक्स फ्यूल क्या है?

फ्लेक्स-फ्यूल पेट्रोल और इथेनॉल का मिक्स्चर है। सरकार का लक्ष्य आधार अनुपात सीमा को 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी करना है। इस कारण से मिक्स्चर को E20 फ्यूल कहा जाता है। भारत में अभी हाल ही में जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने पुरी तरह से चलने वाली इनोवा हाईक्रॉस लॉन्च की थी। यह एमपीवी फुली-इथेनॉल से चलने में सक्षम है।

कौन सी बाइक E20 फ्यूल से चलने में सक्षम है?

सरकार द्वारा आदेश दिए जाने के बाद सभी मोटरसाइकिलें जो BS6 स्टेज 2 के हिसाब से अपडेटेड हैं, वो 20 प्रतिशत तक फ्यूल मिश्रण को सपोर्ट करती हैं। निर्माता अक्सर फ्यूल टैंक पर एक स्टिकर लगाता है, जिस पर E20 लिखा होता है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version