Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’

माइकल जैक्सन की बायोपिक देख भावुक हुए राम गोपाल वर्मा, लिखा I HATE MICHAEL…

90 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने ‘माइकल’ फिल्म देखने के बाद एक भावुक पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने माइकल जेक्सन से नफरत करने की बात कुबूली की है।

90 के दशक के अंत और 2000 के दशक के शुरुआती सालों में सत्या (1998), कौन (1999) और कंपनी (2002) जैसी फिल्मों की मदद से अपने सिनेमेटोग्राफी और क्राफ्ट के जादू से बॉलीवुड में दर्शकों के टेस्ट को बदलने वाले फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रामगोपाल वर्मा ने हाल ही में मशहूर पॉप डांसर माईकल जैक्सन के बायोपिक ‘माइकल’ को देखने के बाद भावुक होते हुए एक विचित्र पोस्ट किया है।

माइकल की मौत की खबर से लगा था सदमा

फिल्म निर्माता रोमगोपाल वर्मा ने लिखा – मैं माइकल से नफरत करता हूं। फिल्म माइकल को देखने के बाद मुझे अचानक उस भयावह दिन (25 जून, 2009) की याद आ गई। मैं उस रात देर से सोया था। टीवी की आवाज अब भी मेरे कमरे से किसी किसी भूत की तरह आ रही थी। सुबह उठते ही जैसे ही मेरी नजर टीवी की स्क्रीन पर पड़ी तो काले स्क्रीन पर सफेद अक्षरों से लिखा था “Michael Jackson is Dead.” कुछ सेकंड तक मुझे ये सब एक बुरे सपने की तरह लगा, लेकिन टीवी पर वही पट्टी बनी रही, और न्यूज़ टिकर लगातार चलता रहा।

दोस्त ने दिखाई थी ‘Thriller’

आगे इस पोस्ट में अपने इंजीनियरिंग के दिनों को याद करते हुए रामगोपाल वर्मा लिखते हैं – 2 जनवरी, 1984 की बात थी। मैं विजयवाड़ा मे अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। उस दिन मेरा एक दोस्त मुझे ज़बरदस्ती एक पुराने से वीडियो पार्लर लेकर गया। लाइट बंद हुई और मैंने माइकल की ‘थ्रिलर’ देखी। उसने मुझे अंदर तक झकझोंर दिया। मेरे लिए वह सिर्फ़ एक गाना या डांस नहीं, बल्कि एक आक्रमण था।

रामू ने बताई नफरत की वजह

फिल्म निर्माता भावुक होते हुए आगे लिखते हैं – मेरे लिए वह (माइकल) या तो भगवान था… या भगवान की कोई विशेष रचना। और शायद ये ही एक कारण है कि मैं उससे नफ़रत करता हूँ। मैं माइकल जैक्सन से नफ़रत करता हूँ क्योंकि वह मर गया। मुझे उससे नफ़रत है क्योंकि उसने साबित कर दिया कि वह भी इंसान था। मुझे नफ़रत है कि उसे भी हमारी तरह ऑक्सीजन और खून की ज़रूरत थी। मुझे नफ़रत है कि उसका दिल भी धड़कना बंद कर सकता था। मुझे नफ़रत है कि मैं इतना लंबा जिया कि CNN पर वे शब्द देख सका: “Michael Jackson’s body sent to Mortuary.” उसने मुझे धोखा दिया। उसने मेरी कल्पना को तोड़ दिया।

ऐसे हुई थी माइकल जैक्सन की मौत

आपको बता दें कि 25 जून 2009 को पॉप के दिग्गज गायक और डांसर माइकल जैक्सन की मृत्यू दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी। उस वक्त माइकल की उम्र 50 साल थी। बाद में डॉक्टरों ने हार्ट अटैक का कारण प्रोपोफोल और अन्य दवाओं की भारी ओवरडोज को माना था।

सिनेमाघरों में फिल्म ‘माइकल’ का जलवा

24 अप्रैल, 2026 को रिलीज हुई फिल्म ‘माइकल’ अब तक विश्वभर में लगभग₹5,880 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म का निर्देशन एंटोनी फुक्वा ने किया है और फिल्म में माइकल की भूमिका में जाफर जैक्सन नजर आए हैं। जाफर जैक्सन अमेरिकी अभिनेता और गायक हैं और वे माइकल जैक्सन के भतीजे भी हैं।

ये भी पढ़ें :- Bandar Trailer Out : अय्याशी के चक्कर में ‘बंदर’ बने बॉबी, अनुराग कश्यप की नई फिल्म का ट्रेलर जारी

Home » माइकल जैक्सन की बायोपिक देख भावुक हुए राम गोपाल वर्मा, लिखा I HATE MICHAEL…
शेयर करें: Facebook X WhatsApp

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version