Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शारजाह पुस्तक मेले में मेल्विन विलियम्स की पत्रकारिता पर नई किताब लॉन्च Climate Change Performance Index 2027: भारत की रैंकिंग में लगातार तीसरे साल आई गिरावट, जानिए मुख्य कारण और अन्य देशों  स्थिति SSC GD Admit Card 2026: PET-PST के लिए हॉल टिकट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार देंगे फिजिकल टेस्ट बिहार विधान परिषद भर्ती में कथित घोटाले से मचा बवाल, 125 पदों पर नियुक्तियां अधर में! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी की भूमिका पर भी उठे सवाल PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार का वीजा हुआ रद्द, हैदराबाद में होने वाली भारत समिट में आमंत्रित थीं हेले लिंग GTA 6 का दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज, लॉजिटेक ने अपने 7,000 कर्मचारियों को दी गेम खेलने की छुट्टी भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज शारजाह पुस्तक मेले में मेल्विन विलियम्स की पत्रकारिता पर नई किताब लॉन्च Climate Change Performance Index 2027: भारत की रैंकिंग में लगातार तीसरे साल आई गिरावट, जानिए मुख्य कारण और अन्य देशों  स्थिति SSC GD Admit Card 2026: PET-PST के लिए हॉल टिकट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार देंगे फिजिकल टेस्ट बिहार विधान परिषद भर्ती में कथित घोटाले से मचा बवाल, 125 पदों पर नियुक्तियां अधर में! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी की भूमिका पर भी उठे सवाल PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार का वीजा हुआ रद्द, हैदराबाद में होने वाली भारत समिट में आमंत्रित थीं हेले लिंग GTA 6 का दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज, लॉजिटेक ने अपने 7,000 कर्मचारियों को दी गेम खेलने की छुट्टी भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज

प्रो कबड्डी लीग अपनी पुरानी रंगत में लौटी, 12 शहरों में होंगे मुकाबले

नई दिल्ली।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आयोजक- मशाल स्पोर्ट्स ने घोषणा की है कि लीग अपनी पुरानी रंगत में लौट आई है। इसी के तहत लीग के 10वें सीजन के मुकाबले 12 शहरों में आयोजित किए जाएंगे और इसका आयोजन 2 दिसंबर से होगा। इसका नतीजा होगा कि हर एक फ्रेंचाइजी के फैंस इस साल के अंत में अपने पसंदीदा सितारों को अपने शहर में खेलते देख सकते हैं।

पीकेएल सीज़न 10 की तारीखों की घोषणा करते हुए अनुपम गोस्वामी ( प्रमुख स्पोर्ट्स लीग, मशाल स्पोर्ट्स और लीग कमिश्नर, प्रो कबड्डी लीग) ने कहा, “ बीते नौ साल की सफलता को देखते हुए हमने पाया है कि कबड्डी पूरे भारत में एक ऐसे खेल के रूप में फैल रहा है, जिसे लोग देखना और खेलना पसंद करते हैं। अब, अपने ऐतिहासिक दसवें संस्करण के साथ, हम इस खेल को और आगे बढ़ाने तथा एक ऐसा मंच बनाए रखने के लिए उत्साहित हैं, जिसने कबड्डी के भविष्य को आकार देने के लिए दुनिया भर से प्रतिभाओं को उभरते देखा है। बिना किसी संदेह के, पीकेएल ने एक विरासत बनाई गई है और हम इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए अपने एथलीटों और फैंस के प्रति समान रूप से आभारी हैं। हम वादा करते हैं कि पीकेएल का 10वां संस्करण हर लिहाज से यादगार होगा और यह एक लिहाज से इस इस खेल का सेलीब्रेशन होगा।”

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की नीलामी 8-9 सितंबर 2023 को मुंबई में आयोजित होगी। लीग आने वाले सप्ताहों में इस महत्वपूर्ण सीजन के लिए और अधिक जानकारी साझा करेगी।

मशाल स्पोर्ट्स और डिज्नी स्टार ने एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एकेएफआई) के तत्वावधान और मंजूरी के तहत, पीकेएल को भारत में सबसे सफल खेल लीग में से एक बना दिया है। भारत में सभी पेशेवर खेल लीग्स में सबसे अधिक मैचों के साथ, प्रो कबड्डी लीग ने भारत और दुनिया भर में कई कबड्डी एथलीटों के जीवन को बदल दिया है।

प्रो कबड्डी लीग के सभी लाइव अपडेट के लिए, www.prokambadi.com पर लॉग ऑन करें या आधिकारिक प्रोकबड्डी ऐप डाउनलोड करें या फिर इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर @prokabaddi.com को फॉलो करें।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version