Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
IITF 2026 में राजस्थान दिवस पर सजी लोक संस्कृति की शाम Motorola Edge 70 Neo: 7,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और संभावित कीमत IShowSpeed GTA 6 Marathon: लगातार 52 घंटे गेम खेलकर पूरा किया स्टोरी मोड, फिनाले देखकर भावुक हुए यूट्यूबर मिल्खा सिंह की जयंती पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने किया नमन IITF 2026 में बिहार दिवस की धूम, लोकगीतों पर झूमे दर्शक UGC Fake Universities: देशभर में हुई 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की पहचान! राजधानी दिल्ली में संख्या सबसे ज्यादा, दाखिले से पहले जरूर जांच लें नाम पहलगाम हमले के बाद पहली बार भारत पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री, ताजमहल और निजामुद्दीन जाने की नहीं मिली अनुमति NCTE MITRA: किरण बेदी को मिली नई जिम्मेदारी, अब देशभर के स्कूली शिक्षकों को देंगी मार्गदर्शन IITF 2026 में राजस्थान दिवस पर सजी लोक संस्कृति की शाम Motorola Edge 70 Neo: 7,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और संभावित कीमत IShowSpeed GTA 6 Marathon: लगातार 52 घंटे गेम खेलकर पूरा किया स्टोरी मोड, फिनाले देखकर भावुक हुए यूट्यूबर मिल्खा सिंह की जयंती पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने किया नमन IITF 2026 में बिहार दिवस की धूम, लोकगीतों पर झूमे दर्शक UGC Fake Universities: देशभर में हुई 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की पहचान! राजधानी दिल्ली में संख्या सबसे ज्यादा, दाखिले से पहले जरूर जांच लें नाम पहलगाम हमले के बाद पहली बार भारत पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री, ताजमहल और निजामुद्दीन जाने की नहीं मिली अनुमति NCTE MITRA: किरण बेदी को मिली नई जिम्मेदारी, अब देशभर के स्कूली शिक्षकों को देंगी मार्गदर्शन

PAN Card Update: कहीं आपका पैन कार्ड तो नहीं हो गया है निष्क्रिय? ऐसे करें तुरंत चेक

आधार की तरह जरूरी है PAN Card, लेकिन अगर यह हो गया निष्क्रिय तो रुक सकते हैं आपके सभी बैंक और टैक्स से जुड़े काम।

05 नवंबर 2025, नई दिल्ली

आज के समय में जैसे आधार कार्ड हर काम के लिए जरूरी है, वैसे ही पैन कार्ड (PAN Card) भी बेहद अहम दस्तावेज बन चुका है। बैंकिंग से लेकर टैक्स फाइलिंग तक, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपका पैन कार्ड अभी भी एक्टिव है या फिर डिएक्टिव (निष्क्रिय) हो चुका है? अगर नहीं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है।

दरअसल, आयकर विभाग (Income Tax Department) ने समय-समय पर ऐसे कई मामलों में PAN Card निष्क्रिय किए हैं, जिनमें पैन को आधार से लिंक नहीं कराया गया या फिर उसमें कुछ गड़बड़ी पाई गई। ऐसे में अगर आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो गया है, तो आपके कई जरूरी काम रुक सकते हैं।

क्यों जरूरी है PAN Card?

PAN Card की जरूरत आज लगभग हर आर्थिक लेनदेन में पड़ती है। चाहे बैंक खाता खोलना हो, लोन लेना हो, 50 हजार रुपये से ज्यादा का लेन-देन करना हो या इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना हो — हर जगह पैन कार्ड अनिवार्य है। अगर यह निष्क्रिय हो गया तो न सिर्फ आपके बैंकिंग काम अटक जाएंगे बल्कि टैक्स से जुड़े कामों में भी परेशानी आएगी।

यह भी पढ़े: National Housewife Day पर सलाम उन नायिकाओं को, जिनकी कहानियों को बॉलीवुड ने दिया नया स्वर

ऐसे करें चेक कि आपका PAN Card एक्टिव है या नहीं

अगर आपको यह जानना है कि आपका PAN Card एक्टिव है या नहीं, तो इसे चेक करना बहुत आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1:

सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2:

होमपेज पर बाईं तरफ दिए गए “Quick Links” सेक्शन में जाएं।
यहां आपको कई विकल्प दिखेंगे। इनमें से “Verify PAN Status” पर क्लिक करें।

स्टेप 3:

अब आपके सामने एक छोटा सा फॉर्म खुलेगा।
इसमें आपको निम्न जानकारी भरनी होगी:

अपना PAN नंबर

पूरा नाम (जो पैन कार्ड पर है)

जन्मतिथि (Date of Birth)

स्टेप 4:

इसके बाद अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें।
आपके मोबाइल पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा।
उस OTP को दर्ज करें और ‘Validate’ बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5:

जैसे ही आप वैलिडेट करेंगे, स्क्रीन पर आपका पैन कार्ड का स्टेटस दिख जाएगा।
अगर पैन कार्ड एक्टिव है, तो “Active” दिखेगा। अगर निष्क्रिय हो गया है, तो “Inactive” लिखा आएगा।

ध्यान रखें

अगर आपका पैन कार्ड निष्क्रिय पाया जाता है, तो तुरंत उसे आधार से लिंक करवाएं या नजदीकी आयकर कार्यालय से संपर्क करें।
समय रहते यह जांच करना जरूरी है, ताकि भविष्य में बैंकिंग, टैक्स या लोन से जुड़ी कोई भी समस्या न आए।

यह भी पढ़े: ‘दृश्यम’ से भी ज्यादा ट्विस्ट वाली वेब सीरीज! आखिरी एपिसोड तक सस्पेंस बनाए रखती है ये मर्डर mystery thriller

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Suditi Raje

लेखक

Suditi Raje is a seasoned investigative journalist with over six years of experience in digging deep and exposing hidden truths. She brings her unwavering commitment to fearless reporting to Notdnews, shining a light on the stories that matter most and holding power to account without compromise.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version