Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक

पटना में मुंबई जैसी ओपन डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत

गंगा दर्शन का मिलेगा नया अनुभव, 100 रुपये में कर सकेंगे ऐतिहासिक स्थलों की सैर

नई दिल्ली: राजधानी पटना अब पर्यटकों को मुंबई जैसी ओपन डबल डेकर बस सेवा का रोमांचक अनुभव देने के लिए तैयार है। मंगलवार को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) ने जेपी गंगा पथ पर पहली बार इस अनोखी बस सेवा की शुरुआत की। पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने दीघा रोटरी से कंगन घाट तक 15 किलोमीटर लंबे मार्ग पर इसका उद्घाटन किया।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि यह बस गंगा दर्शन का शानदार अनुभव कराएगी और पटना पर्यटन को नई पहचान देगी। बीएसटीडीसी के प्रबंध निदेशक नंद किशोर ने बताया कि इस पहल से बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

बस की खासियत

इस डबल डेकर बस में कुल 40 सीटें हैं—20 सीटें वातानुकूलित निचले डेक पर और 20 खुली छत वाली सीटें ऊपरी डेक पर। बस में टॉयलेट, रेफ्रिजरेटर और एक गाइड की सुविधा भी होगी, जो यात्रियों को रास्ते के दर्शनीय स्थलों की जानकारी देगा।

यात्रा मार्ग और संचालन समय

यह बस हर दिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक दीघा रोटरी घाट से कंगन घाट के बीच चलेगी। यात्रा के दौरान यात्री जे.पी. गंगा पथ गोलम्बर, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस, गांधी घाट, महात्मा गांधी सेतु, चित्रगुप्त मंदिर और कंगन घाट जैसे प्रमुख दर्शनीय स्थलों का आनंद ले सकेंगे।

किराया और भविष्य की योजना

यात्रा का किराया 100 रुपये प्रति व्यक्ति (दोनों ओर की यात्रा) और 50 रुपये (एक ओर की यात्रा) तय किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि सेवा सफल रहती है तो आगे बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अभियंता सुनील कुमार सुमन, प्रबंधक परिवहन रत्नेश कुमार और अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version