Wednesday, 24 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रेस क्लबों का राष्ट्रीय मंच तैयार, फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब्स से पत्रकारों के हितों और प्रेस स्वतंत्रता को मिलेगा बल एक ऐसा Serial Killer जिसपर मरती थी लड़कियां, मौत के सबसे आकर्षक चेहरे Charles Sobhraj की कहानी WWE की इतिहास बदल देने वाली 7 सबसे बेहतरीन स्टोरीलाइन, जब रिंग में सिर्फ मुकाबले नहीं, बल्कि कहानियां भी लिखी गईं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली सीनियर टीम इंडिया की जर्सी, भावुक हुए युवा बल्लेबाज बोले- ‘जिस सपने के लिए बैट उठाया था, वह सच हो रहा है’ बिहार: जिसने दुनिया को ज्ञान दिया, वही आज पलायन और पिछड़ेपन का प्रतीक क्यों बन गया? International Olympic Day: 132 साल पहले शुरू हुई एक सोच जिसने दुनिया को खेलों के जरिए जोड़ दिया FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल पर नजरें, इंग्लैंड-घाना की कड़ी परीक्षा, जानिए फीफा वर्ल्ड कप में आज के सभी चार मुकाबले गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश प्रेस क्लबों का राष्ट्रीय मंच तैयार, फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब्स से पत्रकारों के हितों और प्रेस स्वतंत्रता को मिलेगा बल एक ऐसा Serial Killer जिसपर मरती थी लड़कियां, मौत के सबसे आकर्षक चेहरे Charles Sobhraj की कहानी WWE की इतिहास बदल देने वाली 7 सबसे बेहतरीन स्टोरीलाइन, जब रिंग में सिर्फ मुकाबले नहीं, बल्कि कहानियां भी लिखी गईं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली सीनियर टीम इंडिया की जर्सी, भावुक हुए युवा बल्लेबाज बोले- ‘जिस सपने के लिए बैट उठाया था, वह सच हो रहा है’ बिहार: जिसने दुनिया को ज्ञान दिया, वही आज पलायन और पिछड़ेपन का प्रतीक क्यों बन गया? International Olympic Day: 132 साल पहले शुरू हुई एक सोच जिसने दुनिया को खेलों के जरिए जोड़ दिया FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल पर नजरें, इंग्लैंड-घाना की कड़ी परीक्षा, जानिए फीफा वर्ल्ड कप में आज के सभी चार मुकाबले गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

काहिरा में भारतीय बेटियों का दम: एयर पिस्टल में वंशिका ने गोल्ड-सीजल ने जीता सिल्वर

पहले दो स्थानों पर भारतीय शूटर्स का रहा कब्जा, कनक ब्रॉन्ज से चूकीं

नई दिल्ली/काहिरा, न्यूज ऑफ द डे

काहिरा में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में भारत की युवा निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पहला और दूसरा स्थान अपने नाम कर लिया। वंशिका चौधरी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि सीजल कांबले ने रजत पदक जीतकर भारत को डबल पोडियम दिलाया। यह इस प्रतियोगिता में भारत का तीसरा स्वर्ण पदक और तीसरा ही डबल पोडियम फिनिश है। हालांकि कनक मामूली अंकों के अंतर से कांस्य पदक से चूक गईं।

फाइनल मुकाबले में वंशिका ने बेहतरीन संतुलन और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 241.3 का स्कोर बनाया और गोल्ड अपने नाम किया। वहीं सीजल ने भी दमदार खेल दिखाते हुए 24 शॉट्स के बाद 239.6 अंक जुटाए और दूसरे स्थान पर रहीं। कांस्य पदक चाइनीज ताइपे की लियाओ के रोंग के खाते में गया, जिन्होंने 218.3 का स्कोर किया। इस जीत के साथ भारत ने पदक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। अब भारतीय टीम के खाते में तीन स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक हो चुके हैं, जिससे वह शीर्ष स्थान पर मजबूती से कायम है।

इस स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आया था। वंशिका, सीजल और कनक ने क्रमशः 579, 577 और 576 के स्कोर के साथ शीर्ष तीन स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि फाइनल की शुरुआत में भारतीय खिलाड़ियों की रफ्तार थोड़ी धीमी रही, लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ा, उन्होंने खुद को संभालते हुए मुकाबले पर पकड़ बना ली। कनक ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वह पदक से चूककर चौथे स्थान पर रहीं। इसके बावजूद टीम इंडिया का कुल प्रदर्शन शानदार रहा।

गौरतलब है कि वंशिका के लिए यह उपलब्धि खास है, क्योंकि उन्होंने अपना पहला जूनियर वर्ल्ड कप स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले वह इस साल एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर चुकी हैं। वहीं सीजल कांबले का यह इस प्रतियोगिता में दूसरा रजत पदक है। इससे पहले वह महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी दूसरे स्थान पर रही थीं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version