Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील

पुरानी चेतावनी को मिला दुखद प्रमाण, 21 मौतों के बाद बोले राकेश कुमार सिंह

नई दिल्ली: वर्षों पहले मालवीय नगर की कॉर्नर मार्केट में अवैध होटल और गेस्ट हाउसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर उठाए गए सवाल अब सच साबित होते दिखाई दे रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने उस समय प्रशासन को संभावित खतरे से आगाह किया था, जिसकी पुष्टि हालिया हादसे ने कर दी है।

राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जब उनका कार्यालय कॉर्नर मार्केट, मालवीय नगर में स्थित था, तब उन्होंने क्षेत्र में संचालित अवैध होटल एवं गेस्ट हाउसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए थे। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि नियमों का पालन नहीं कराया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

दुर्भाग्यपूर्ण रूप से हाल में हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत ने उन आशंकाओं को वास्तविकता में बदल दिया। इस हादसे ने एक बार फिर अवैध निर्माण, सुरक्षा नियमों की अनदेखी और प्रशासनिक उदासीनता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की गई होती, तो शायद कई परिवार आज इस त्रासदी से बच सकते थे। उन्होंने मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और प्रशासन को समय रहते सचेत करना भी उसका महत्वपूर्ण दायित्व है।

उन्होंने मांग की कि इस हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा राजधानी में संचालित सभी होटल, गेस्ट हाउस और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सुरक्षा मानकों की व्यापक समीक्षा की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version