Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, बंगला साहिब के पास जुटे लोग! कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, बंगला साहिब के पास जुटे लोग! कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील

एमईआरआई सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्टडीज़ और ताजिकिस्तान के सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक रिसर्च के बीच शैक्षणिक सहयोग हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

भारत और ताजिकिस्तान के बीच शैक्षणिक, शोध और सांस्कृतिक सहयोग को मिलेगा नया आयाम

नई दिल्ली: भारत और ताजिकिस्तान के बीच शैक्षणिक तथा रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, एमईआरआई सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्टडीज़ (CIS) और ताजिकिस्तान के सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक रिसर्च (CSR) ने दुशांबे में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

यह समझौता प्रो. ललित अग्रवाल, वॉइस प्रेसिडेंट, एम ई आर आई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और प्रो. उस्मोनज़ोदा के. उस्मोन, निदेशक, सीएसआर द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) रामकांत द्विवेदी, प्रमुख, एम ई आर आई सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्टडीज़ एवं निदेशक, इंडिया-सेंट्रल एशिया फाउंडेशन; राजेश उइके, भारत के राजदूत, ताजिकिस्तान; शुभोन कुरबोनोव, ताजिकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि; लव अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एम ई आर आई स्टार्ट-अप सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह समझौता भारत और ताजिकिस्तान के बीच शैक्षणिक, शोध एवं सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। दोनों संस्थान संयुक्त संगोष्ठियों, शोध परियोजनाओं और प्रकाशनों के आदान-प्रदान के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाएंगे। साथ ही शिक्षा और जन-से-जन संपर्क को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य करेंगे।

प्रो. उस्मोनज़ोदा उस्मोन ने दोनों संस्थानों के बीच सहयोग को और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। राजदूत राजेश उइके ने प्रो. (डॉ.) रामकांत द्विवेदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह समझौता भारत और ताजिकिस्तान के बीच रणनीतिक अध्ययन एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नई दिशा देगा।

प्रो. ललित अग्रवाल ने भू-राजनीतिक अध्ययन और तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एम ई आर आई ग्रुप साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग जैसे उन्नत कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक वैश्विक चुनौतियों के अनुरूप प्रशिक्षित कर रहा है।

प्रो. (डॉ.) रामकांत द्विवेदी ने बताया कि एम ई आर आई सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्टडीज़ भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच संवाद एवं सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। केंद्र ने वैश्विक स्तर पर प्रमुख शैक्षणिक एवं शोध संस्थानों से सुदृढ़ संबंध स्थापित किए हैं और अंतरराष्ट्रीय संबंधों, व्यापार और आर्थिक अध्ययन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

एम ई आर आई सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्टडीज़, एम ई आर आई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का हिस्सा है और अंतरराष्ट्रीय संबंधों, रणनीतिक अध्ययन तथा वैश्विक सहयोग पर केंद्रित एक अग्रणी थिंक टैंक के रूप में कार्य करता है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Mansi Sharma

लेखक

Mansi Sharma is a journalist covering Global Affairs, and wellness, known for turning complex ideas into sharp, engaging narratives. Her work is driven by curiosity, depth, and a constant urge to question and explore. When she’s not writing, you’ll often find her diving into new ideas—preferably with a cup of coffee in hand, one sip at a time.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version