Monday, 22 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

जी-20 के दौरान 400 से अधिक ट्रेनें प्रभावित, 207 निरस्त

नई दिल्ली।

जी-20 के दौरान अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो ट्रेन के टाइम का पता करके ही निकलें। तीन दिनों तक दिल्ली छुट्टी पर रहेगी, साथ ही रेलगाड़ियां भी नहीं चलेंगी। कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा को ध्यान में रखकर 207 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा 36 ट्रेनें न तो अपने निर्धारित स्टेशन से संचालित होंगी और न ही गंतव्य स्टेशन पर पहुंचेंगी। 15 ट्रेनों के स्टेशन में बदलाव किया गया है।

8 से 10 सितंबर के बीच 400 से अधिक ट्रेनें प्रभावित होंगी। नई दिल्ली से संचालित होने वाली ज्यादातर ट्रेनें आनंद विहार रेलवे स्टेशन और निजामुद्दीन स्टेशन से संचालित होंगी। निरस्त रहने वाली ट्रेनों में ज्यादातर लोकल ट्रेनें शामिल हैं। मुख्य रूप से निरस्त ट्रेनों में सरबत दा भला एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज, सिरसा एक्सप्रेस, रोहतक इंटरसिटी, अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जालंधर सिटी, ताज एक्सप्रेस, दिल्ली-पठानकोट, दिल्ली-सहारनपुर, दिल्ली-हरिद्वार, दिल्ली-भटिंडा, कालका-दिल्ली, दिल्ली-कुरुक्षेत्र, कानपुर-आनंद विहार, सराय रोहिल्ला-फरूखनगर, नई दिल्ली-हिसार, पानीपत-अंबाला, दिल्ली-रेवाड़ी, निजामुद्दीन-कुरुक्षेत्र, पलवल-गाजियाबाद, शकुरबस्ती-नई दिल्ली एक्सप्रेस शामिल हैं।

इसके अलावा संपूर्ण क्रांति, बिहार संपर्क क्रांति, स्वतंत्रता सेनानी, गोमती एक्सप्रेस, उत्तरांचल एक्सप्रेस, सहरसा गरीब रथ, देहरादून-ओखा उत्तरांचल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की जगह दिल्ली के अन्य स्टेशन से संचालित होंगी। शिखर सम्मेलन के दौरान तिलक ब्रिज से ट्रेनों की आवाजाही बाधित रहेगी। इस स्टेशन से संचालित होने वाली ज्यादातर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कई ट्रेनें दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर भी नहीं ठहरेंगी। दिल्ली आने-जाने वाली 72 से अधिक ट्रेनों को बादली में ठहराव दिया गया है। 6 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। इनमें मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू, हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद एक्सप्रेस स्पेशल समेत अन्य ट्रेन शामिल हैं, जबकि 36 ट्रेन निर्धारित रेलवे स्टेशन से पहले ही अपनी यात्रा समाप्त करेंगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version