Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस

16 की उम्र में मिस इंडिया, फिल्मी सफर में शर्तों पर एंट्री – जानिए पूनम ढिल्लों की संघर्षभरी स्टार कहानी

कम उम्र में ग्लैमर वर्ल्ड में कदम, स्टारडम के साथ निजी जीवन में झेला संघर्ष

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लों का आज जन्मदिन है। 18 अप्रैल 1962 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्मी पूनम ने महज 16 साल की उम्र में वो मुकाम हासिल किया, जिसे पाने का सपना हजारों लड़कियां देखती हैं। साल 1977 में जब उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया, तब उनके परिवार का फिल्मों से कोई नाता नहीं था।

यश चोपड़ा के ऑफर पर रखी थी सख्त शर्त

मिस इंडिया बनने के बाद जब दिग्गज निर्देशक यश चोपड़ा ने उन्हें फिल्म ‘त्रिशूल’ में लॉन्च करने का प्रस्ताव दिया, तो परिवार थोड़ा हिचकिचाया। पूनम के पिता को मनाने खुद यश चोपड़ा उनके घर पहुंचे। पूनम ने एक शर्त रखी—वह सिर्फ स्कूल की छुट्टियों में ही शूटिंग करेंगी। यश चोपड़ा ने ये शर्त मान ली, और यहीं से शुरू हुई पूनम की फिल्मी यात्रा।

पहली ही फिल्म में दिग्गजों संग अभिनय, शूटिंग के दौरान शशि कपूर ने जड़ा था असली थप्पड़

‘त्रिशूल’ में पूनम को अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और हेमा मालिनी जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म के एक सीन में शशि कपूर को पूनम को थप्पड़ मारना था, लेकिन उन्हें यह नहीं बताया गया कि थप्पड़ असली होगा। सीन के दौरान शशि कपूर ने जोरदार थप्पड़ मारा, जिससे पूनम चौंक गईं। बाद में शशि कपूर ने उनसे माफी मांगी। यह अनुभव उनके शुरुआती करियर का एक यादगार हिस्सा बन गया।

राजेश खन्ना संग पहली मुलाकात बनी खास याद

जब पूनम पहली बार सुपरस्टार राजेश खन्ना से मिलीं, तब वह स्कूल में थीं और फिल्मों के बारे में बहुत कुछ नहीं जानती थीं। शूटिंग के सेट पर राजेश खन्ना ने उन्हें इशारे से बुलाकर उनकी आंखों की तारीफ की। पूनम के लिए यह पल बहुत खास था। बाद में उन्होंने राजेश खन्ना के साथ कई हिट फिल्में कीं।

पर्सनल लाइफ में टूटा विश्वास, बच्चों को अकेले किया बड़ा

फिल्मी दुनिया में चमक बिखेरने वाली पूनम की निजी जिंदगी आसान नहीं रही। उन्होंने 1988 में फिल्म निर्माता अशोक ठकेरिया से शादी की, लेकिन कुछ सालों बाद उन्हें पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पता चला। इस धोखे का जवाब देने के लिए पूनम ने भी एक अफेयर किया, मगर रिश्ते में सुधार नहीं हुआ। अंततः 1997 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद पूनम ने दोबारा कभी शादी नहीं की और अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले की।

आज भी पूनम ढिल्लों हैं प्रेरणा का स्रोत

ग्लैमर और संघर्ष से भरी पूनम ढिल्लों की कहानी लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कम उम्र में स्टारडम पाया, बड़े कलाकारों के साथ काम किया और कठिनाइयों के बावजूद अपने आत्मसम्मान और बच्चों के भविष्य के लिए मजबूत बनी रहीं। उनके जीवन की यही जुझारूपन आज भी उन्हें एक आदर्श और मजबूत महिला के रूप में स्थापित करता है।

ये भी पढ़ें :- प्रियंका चोपड़ा की डबल वापसी: जैक एफ्रॉन संग हॉलीवुड कॉमेडी और राजामौली की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version