Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
UPPSC PCS Result 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम रद्द किए, दोबारा बनेगी मेरिट लिस्ट 2036 Olympics: भारत ने IOC के सामने पेश किया अपना विजन, जाने किन देशों से मिल सकती है चुनौती 11वीं पास युवक बना सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टर! राजस्थान SOG ने किया फर्जी डिग्री रैकेट का भंडाफोड़ The Mosquito Bowl Review: युद्ध, खेल और दोस्ती का अनोखा मेल! जानें सच्ची घटना पर आधारित पीटर बर्ग की फिल्म IITF 2026 में राजस्थान पवेलियन को मिले दो बड़े पुरस्कार संविधान दिवस पर राजधानी कॉलेज में विद्यार्थियों को किया जागरूक मध्य प्रदेश में बनेगा क्लाइमेट सत्याग्रह आश्रम, देशभर की मिट्टी से हुआ भूमि पूजन Constitution Day 2026: केरलम का एक ऐसा अनोखा मंदिर, जहां देवी-देवताओं की जगह होती है संविधान की पूजा UPPSC PCS Result 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम रद्द किए, दोबारा बनेगी मेरिट लिस्ट 2036 Olympics: भारत ने IOC के सामने पेश किया अपना विजन, जाने किन देशों से मिल सकती है चुनौती 11वीं पास युवक बना सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टर! राजस्थान SOG ने किया फर्जी डिग्री रैकेट का भंडाफोड़ The Mosquito Bowl Review: युद्ध, खेल और दोस्ती का अनोखा मेल! जानें सच्ची घटना पर आधारित पीटर बर्ग की फिल्म IITF 2026 में राजस्थान पवेलियन को मिले दो बड़े पुरस्कार संविधान दिवस पर राजधानी कॉलेज में विद्यार्थियों को किया जागरूक मध्य प्रदेश में बनेगा क्लाइमेट सत्याग्रह आश्रम, देशभर की मिट्टी से हुआ भूमि पूजन Constitution Day 2026: केरलम का एक ऐसा अनोखा मंदिर, जहां देवी-देवताओं की जगह होती है संविधान की पूजा

नाबालिग बेटे ने मां के खिलाफ अदालत में लगाई याचिका, मांगा 60 हजार रुपए मासिक मुआवजा

9 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

नई दिल्ली।

दिल्ली की एक पारिवारिक अदालत ने एक महिला को उसके नाबालिग बेटे द्वारा 60 हजार रुपये के मासिक भरण-पोषण की मांग करने वाली याचिका के संबंध में नोटिस जारी किया है। मां एम्स में नर्स है। अदालत ने मां को नोटिस जारी किया और मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को तय की है।

अभी रह रहा पिता के साथ

नाबालिग के पिता ने अपने बेटे के लिए याचिका दायर की है जो दिसंबर 2008 में पैदा हुआ था और अभी उनके साथ ही रहता है। याचिका में आरोप लगाया गया कि मां न केवल नाबालिग बच्चे की उपेक्षा करने की दोषी है, बल्कि जब बच्चा केवल 40 दिन का था, तब वह उसे खुली सड़क पर छोड़कर चली गई थी। पिछले डेढ़ दशक से अधिक समय से मां ने न तो बच्चे की देखभाल की और न ही बच्चे के कल्याण के लिए सुलह की कोशिश की।

याचिका में खर्च का दिया हवाला

याचिकाकर्ता (बच्चा) ने यह भी कहा कि उसके पिता हर महीने 11,000 रुपये की स्कूल फीस और बीमा प्रीमियम सहित भोजन, कपड़े, अध्ययन सामग्री पर 40,000 रुपये का भुगतान कर रहे हैं। मां की ओर से दहेज से संबंधित झूठा मामला दायर करने के कारण उनके पिता मानसिक रूप से परेशान हैं और काम करने में असमर्थ हैं। याचिका में कहा गया है कि उसके पिता पूरा समय बच्चे और बूढ़े माता-पिता की देखभाल में बिताते हैं और इसलिए अपनी आजीविका नहीं चला सकते। याचिका में कहा गया है कि पिता पिछले 14 वर्षों से अकेले ही नाबालिग बच्चे के पालन-पोषण की देखभाल कर रहे हैं और मां द्वारा कोई मदद नहीं की जा रही है। बता दें कि मां ने पहले ही दहेज से जुड़ा केस दायर कर रखा है और वह तीस हजारी कोर्ट में लंबित है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version