Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

मिलेनियम फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड 2025: राहुल शर्मा को प्रगतिशील किसान का सम्मान

अवॉर्ड समारोह में कृषि विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों ने किसानों के योगदान को किया मान्यता

नई दिल्ली: मिलेनियम फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड 2025 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया, जिसमें देश के प्रगतिशील किसानों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। राजस्थान के राहुल शर्मा ने प्राकृतिक खेती और टिकाऊ कृषि प्रथाओं के लिए ‘फार्मर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार प्राप्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषि विशेषज्ञ, वैज्ञानिक एवं विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कृषि क्षेत्र में नवाचार, टिकाऊ खेती और आधुनिक तकनीकों को अपनाने के कारण राहुल शर्मा को इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान के लिए चुना गया। अवॉर्ड प्राप्त करते समय उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी किसानों का है जो प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती अपनाने का साहस दिखा रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में प्रमुख कृषि वैज्ञानिक, प्राकृतिक खेती विशेषज्ञ और अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्लेषक शामिल रहे। सभी विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती को भविष्य की आवश्यकता बताते हुए कहा कि राहुल शर्मा जैसे प्रगतिशील किसान भारतीय कृषि को नई दिशा दे रहे हैं और देशभर के किसानों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।

राहुल शर्मा ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा, “यह अवॉर्ड मेरे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। मैं आगे भी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, नई तकनीकों को अपनाने और किसानों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर काम करता रहूंगा।”

समारोह के अंत में सभी विजेताओं और नामांकित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि में उभरते प्रगतिशील किसानों के योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version