Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Israel Election Results 2026: किसी को नहीं मिला बहुमत, अरब पार्टियों के समर्थन से तय होगी सरकार! गाजा के लिए क्या हैं इन नतीजों के मायने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, बिहार की राजनीति और उद्योग जगत में शोक Anant Singh Bail Cancelled: दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों के खाते में आए 2,000 रुपये, 9.34 करोड़ लाभार्थियों को मिला फायदा; ऐसे चेक करें स्टेटस IPL 2027: मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, रॉबिन उथप्पा को मिली अहम जिम्मेदारी Jamia Student Union Election: जामिया में छात्रसंघ चुनाव को मिली मंजूरी, संविधान लागू करने की समय-सीमा भी तय हुई दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नमाज की इजाजत नहीं! हाई कोर्ट ने रोका प्रवेश, केंद्र ने दिया 4 हफ्ते का आश्वासन Nvidia के CEO ने बताया टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग में कौन से देश आगे, क्या लिस्ट में भारत को भी मिली जगह? Israel Election Results 2026: किसी को नहीं मिला बहुमत, अरब पार्टियों के समर्थन से तय होगी सरकार! गाजा के लिए क्या हैं इन नतीजों के मायने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, बिहार की राजनीति और उद्योग जगत में शोक Anant Singh Bail Cancelled: दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों के खाते में आए 2,000 रुपये, 9.34 करोड़ लाभार्थियों को मिला फायदा; ऐसे चेक करें स्टेटस IPL 2027: मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, रॉबिन उथप्पा को मिली अहम जिम्मेदारी Jamia Student Union Election: जामिया में छात्रसंघ चुनाव को मिली मंजूरी, संविधान लागू करने की समय-सीमा भी तय हुई दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नमाज की इजाजत नहीं! हाई कोर्ट ने रोका प्रवेश, केंद्र ने दिया 4 हफ्ते का आश्वासन Nvidia के CEO ने बताया टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग में कौन से देश आगे, क्या लिस्ट में भारत को भी मिली जगह?

एमईआईएल और एनालॉग ने मिलाया हाथ, भारत में फिजिकल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी को मिलेगा नया आयाम

हैदराबाद: भारत में अगली पीढ़ी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड (MEIL) और वैश्विक टेक कंपनी Analog ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग के तहत देशभर में बड़े पैमाने पर फिजिकल इंटेलिजेंस आधारित तकनीकों का विकास और उनका व्यावहारिक उपयोग किया जाएगा।

फिजिकल इंटेलिजेंस ऐसी नई तकनीक है, जो मशीनों को सिर्फ पहले से दिए गए निर्देशों के आधार पर काम करने के बजाय अपने आसपास के माहौल को समझने, उससे लगातार सीखने और उसी के अनुसार फैसले लेने में सक्षम बनाती है। हर नए अनुभव के साथ यह तकनीक और ज्यादा स्मार्ट होती जाती है।

इस साझेदारी में MEIL अपनी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता और देशभर में फैले इन्फ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क का अनुभव लेकर आएगा, जबकि Analog अपनी एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फिजिकल इंटेलिजेंस तकनीक उपलब्ध कराएगा। दोनों कंपनियां मिलकर इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट मोबिलिटी, इंडस्ट्रियल सिस्टम्स, पब्लिक सेफ्टी, शहरी विकास और इंटेलिजेंट ऑपरेशंस जैसे क्षेत्रों में नई तकनीकों को लागू करेंगी।

यह साझेदारी भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच टेक्नोलॉजी सहयोग को भी नई मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

MEIL के प्रबंध निदेशक पी. वी. कृष्णा रेड्डी ने कहा,
“इन्फ्रास्ट्रक्चर हमेशा किसी भी देश के विकास की नींव रहा है। आने वाले समय का इन्फ्रास्ट्रक्चर सिर्फ मजबूत नहीं होगा, बल्कि स्मार्ट, आपस में जुड़ा हुआ और बदलती जरूरतों के मुताबिक खुद को ढालने वाला भी होगा। हमारी यह साझेदारी उसी भविष्य की शुरुआत है। हमें खुशी है कि Analog के साथ मिलकर हम भारत में फिजिकल इंटेलिजेंस को नई दिशा देने जा रहे हैं।”

Analog के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलेक्स किपमैन ने कहा,
“भारत आज दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी अवसरों में से एक है। यहां का इंजीनियरिंग टैलेंट, बड़े स्तर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने की सोच और लोगों की इनोवेशन क्षमता वाकई शानदार है। फिजिकल इंटेलिजेंस के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता और इस मिशन में MEIL हमारे लिए सही साझेदार है। हम मिलकर ऐसी तकनीक तैयार कर रहे हैं, जिसकी संभावनाओं की कोई सीमा नहीं है।”

इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां इंटेलिजेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट मोबिलिटी, स्मार्ट अर्बन सिस्टम्स, एडवांस्ड सेंसिंग, ऑपरेशनल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, स्पेशियल कंप्यूटिंग, इंडस्ट्रियल ट्रांसफॉर्मेशन, पब्लिक सेफ्टी और एआई आधारित रियल-वर्ल्ड सॉल्यूशंस जैसे क्षेत्रों में काम करेंगी।

इसके साथ ही दोनों कंपनियां भारत में नई टेक्नोलॉजी स्किल्स विकसित करने, युवाओं को प्रशिक्षित करने और एक मजबूत इनोवेशन इकोसिस्टम तैयार करने के लिए भी लंबे समय तक निवेश करेंगी।

यह घोषणा हैदराबाद और तेलंगाना को एडवांस्ड टेक्नोलॉजी निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में और मजबूत करती है। साथ ही, यह तेलंगाना राइज़ींग ग्लोबल समिट के दौरान हुए शुरुआती समझौतों के बाद भारत में Analog की बढ़ती मौजूदगी और उसकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version