Tuesday, 14 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
GOFTE के नेतृत्व में दिल्ली में तकनीकी शिक्षा कर्मचारियों का शांतिपूर्ण पैदल मार्च India at Lord’s: जब भारतीय क्रिकेट ने ‘Home of Cricket’ में लिखी अपनी सबसे यादगार कहानियां International Non-Binary People’s Day 2026: पुरुषों और महिलाओं से हटकर एक अलग पहचान, समान अधिकार और सम्मान की आवाज डॉ. जेनिस दरबारी बनीं मोंटेनेग्रो के वैश्विक ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स की ‘डोयेन’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी GOFTE के नेतृत्व में दिल्ली में तकनीकी शिक्षा कर्मचारियों का शांतिपूर्ण पैदल मार्च India at Lord’s: जब भारतीय क्रिकेट ने ‘Home of Cricket’ में लिखी अपनी सबसे यादगार कहानियां International Non-Binary People’s Day 2026: पुरुषों और महिलाओं से हटकर एक अलग पहचान, समान अधिकार और सम्मान की आवाज डॉ. जेनिस दरबारी बनीं मोंटेनेग्रो के वैश्विक ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स की ‘डोयेन’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी

Meerut में फिर हड़कंप: कस्तूरबा गांधी विद्यालय से तीन छात्राएं लापता, प्रशासन में मची खलबली

Meerut जिले के सरूरपुर थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कक्षा 7 में पढ़ने वाली तीन छात्राएं संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। छात्राओं के गायब होने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर रात मेरठ के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

विद्यालय प्रशासन की लापरवाही ने बढ़ाई परेशानी

आरोप है कि छात्राओं के लापता होने की जानकारी मिलने के बावजूद विद्यालय प्रशासन ने देर शाम तक इस मामले को छुपाए रखा। जब एबीएसए (ABSA) को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद प्रशासन और पुलिस सक्रिय हुए।

कौन-कौन छात्राएं लापता?

जानकारी के अनुसार लापता छात्राओं में दो मेरठ शहर से और एक सरधना क्षेत्र से है। विद्यालय प्रशासन ने पहले खुद उन्हें ढूंढ़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता न मिलने पर मामला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) तक पहुंचाया गया। फिर पुलिस को सूचित किया गया, और देर रात छात्राओं के परिजनों को भी इस घटना की जानकारी दी गई।

सुरक्षा में बड़ी चूक: सीसीटीवी बंद और टूटी दीवार

जांच के दौरान पता चला कि विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। बीएसए ने देर रात कैमरे चालू करवाए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इसके अलावा, परिसर के पीछे की दीवार टूटी हुई मिली, जिससे आशंका है कि छात्राएं उसी रास्ते से बाहर निकली हों।

परिजनों का आरोप: विद्यालय में बाहरी लोगों का आना-जाना

लापता छात्राओं के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बेटियां पहले भी विद्यालय परिसर में अजनबी लोगों के आने-जाने की बात कह चुकी थीं। इन आरोपों ने विद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सौरभ हत्याकांड के बाद मेरठ फिर सुर्खियों में

गौरतलब है कि हाल ही में मेरठ का सौरभ राजपूत हत्याकांड भी चर्चाओं में रहा, जिसमें उसकी पत्नी मुस्कान और एक युवक साहिल की गिरफ्तारी हुई थी। अब छात्राओं की इस रहस्यमयी गुमशुदगी ने जिले की कानून-व्यवस्था पर और भी सवालिया निशान लगा दिए हैं।

प्रशासन ने जांच तेज कर दी है और अधिकारियों की टीम लगातार मौके पर मौजूद है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही छात्राओं का पता लगा लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :- महिलाएं नहीं करना चाहतीं शादी, आखिर क्या है वजह?

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version