Thursday, 01 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन राहुल भट्ट ने 2002 के रणवीर शौरी विवाद पर जताया अफसोस, बोले- मैंने कानून हाथ में लेकर गलत किया NICE Road Row: एच.डी. कुमारस्वामी ने डी.के. शिवकुमार पर लगाए ₹3 लाख करोड़ की कथित अनियमितता के आरोप, जानिए पूरा मामला अखिलेश यादव ने चला बड़ा दांव! अंबानी-भाजपा के करीबी धनराज नाथवानी को सपा ने दिया राज्यसभा का टिकट ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन राहुल भट्ट ने 2002 के रणवीर शौरी विवाद पर जताया अफसोस, बोले- मैंने कानून हाथ में लेकर गलत किया NICE Road Row: एच.डी. कुमारस्वामी ने डी.के. शिवकुमार पर लगाए ₹3 लाख करोड़ की कथित अनियमितता के आरोप, जानिए पूरा मामला अखिलेश यादव ने चला बड़ा दांव! अंबानी-भाजपा के करीबी धनराज नाथवानी को सपा ने दिया राज्यसभा का टिकट

KSSMS चैंपियनशिप: सेना के गंगा सिंह ने 50 मीटर राइफल में मारी बाजी, कमलजीत–सुरभि की जोड़ी ने मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड

राजस्थान के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

नई दिल्ली/भोपाल, न्यूज ऑफ द डे

देश के उभरते और अनुभवी निशानेबाजों ने एक बार फिर सटीक निशाने से अपना दम दिखाया है। कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप(KSSMS) के 24वें संस्करण में मंगलवार को मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जहां सेना के गंगा सिंह ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं मिक्स्ड टीम इवेंट में हरियाणा की जोड़ी कमलजीत चौधरी और सुरभि राव ने सटीक तालमेल के दम पर गोल्ड जीतकर सबका ध्यान खींचा।

भोपाल स्थित मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग अकादमी में आयोजित 50 मीटर राइफल मुकाबले में गंगा सिंह ने फाइनल में 357.8 अंक हासिल किए। यह स्कोर उन्हें सीधे शीर्ष स्थान तक ले गया। मुकाबला इतना करीबी था कि रेलवे के अर्जुन बाबूता महज 0.9 अंक से पीछे रह गए और 356.9 अंक के साथ रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। स्वप्निल सुरेश कुसाले ने 343.7 अंक के साथ कांस्य पदक जीता, जबकि सेना के सिद्धार्थ गौर चौथे स्थान पर रहे।क्वालिफिकेशन राउंड में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पंजाब के हरजस सिंह ने 586-25x के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि महाराष्ट्र के रुद्रांक्ष पाटिल दूसरे स्थान पर रहे। हालांकि फाइनल में समीकरण पूरी तरह बदल गए और गंगा सिंह ने बाजी मार ली।

जबकि राजधानी दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में हरियाणा की जोड़ी कमलजीत और सुरभि ने शानदार प्रदर्शन किया। क्वालिफिकेशन में 576-17x के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहने के बाद फाइनल में 476.6 अंक बनाकर उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कर्नाटक की टीम ममिथ गौड़ा और दिव्या टी.एस. ने 472.5 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि ओएनजीसी की जोड़ी अमनप्रीत सिंह और श्वेता को कांस्य मिला।

जूनियर वर्ग में भी छाए युवा निशानेबाज

जूनियर पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में पश्चिम बंगाल के एड्रियान कर्माकर ने 360.2 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के रोहित कन्यन दूसरे और राजस्थान के प्रिंस तीसरे स्थान पर रहे। दिलचस्प बात यह रही कि क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रहने वाले वेदांत वाघमारे फाइनल में चौथे स्थान पर खिसक गए।

राजस्थान की जोड़ी का जलवा बरकरार

जूनियर मिक्स्ड टीम पिस्टल स्पर्धा में राजस्थान के योगेश और मोहिनी ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए 478.6 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने क्वालिफिकेशन में चौथे स्थान से वापसी करते हुए फाइनल में कमाल किया। कर्नाटक की जोड़ी को रजत और हरियाणा की टीम को कांस्य पदक मिला।

यूथ वर्ग में भी राजस्थान नंबर वन

यूथ मिक्स्ड टीम में भी राजस्थान के गिरीश और भाव्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने क्वालिफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद फाइनल में 479.1 अंक बनाए। दिल्ली की जोड़ी तनीष और मन्यता को रजत, जबकि मध्य प्रदेश की टीम को कांस्य पदक मिला।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version