Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी

‘Kis Kisko Pyaar Karoon 2’: थिएटर में फीकी, क्या ओटीटी पर होगी हिट?

कपिल शर्मा की फिल्म ‘Kis Kisko Pyaar Karoon 2’ OTT पर रिलीज हो चुकी है। अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी में गलत पहचान, रिश्तों और शादियों के मजेदार कन्फ्यूजन को दिखाया गया है। पूरी जानकारी।

नई दिल्ली: कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले कपिल शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह है उनकी फिल्म ‘Kis Kisko Pyaar Karoon 2’ OTT पर रिलीज़ हो गई हैं। दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में आई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, अब 6 फरवरी को यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही गई है। ऐसे में सवाल यही है- क्या थिएटर में छूट गई यह कॉमेडी फिल्म OTT पर दर्शकों का दिल जीत पाएगी?

थिएटर में क्यों नहीं चला जादू?

2015 में आई ‘Kis Kisko Pyaar Karoon’ कपिल शर्मा की पहली फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। उसी सफलता को दोहराने के इरादे से इसका सीक्वल बनाया गया, लेकिन इस बार कहानी दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई। फिल्म रिलीज़ के बाद शुरुआती दिनों में दर्शकों की दिलचस्पी दिखी, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ कमजोर पड़ता गया और कमाई उम्मीद से काफी कम रही।

गलत पहचान और शादी का नया जाल

फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है और कहानी एक बार फिर कपिल शर्मा के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गलत पहचान, रिश्तों और शादियों के जाल में फंस जाता है। इस बार कहानी को और ज्यादा भव्य और शोर-शराबे वाला बनाने की कोशिश की गई है। वरीना हुसैन, मंजोत सिंह समेत कई कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं, जो कॉमिक सिचुएशन्स को आगे बढ़ाते हैं।

ये भी पढ़े :- The 50’ में विवाद: करण पटेल का गुस्सा और शो छोड़ने की अटकलें ,जानें क्या है पूरी सच्चाई?

OTT पर क्यों मिल रहा है रिस्पॉन्स?

OTT पर रिलीज़ के बाद फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कपिल शर्मा के फैंस फिल्म को हल्की-फुल्की फैमिली एंटरटेनमेंट बता रहे हैं। ऐसी फिल्म जिसे बिना दिमाग लगाए देखा जा सकता है। खासकर कपिल की कॉमिक टाइमिंग और कुछ सिचुएशनल जोक्स दर्शकों को पसंद आ रहे हैं।

वहीं, एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो फिल्म को पहले पार्ट की दोहराव वाली कहानी मान रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि फिल्म में नया कुछ खास नहीं है और लंबाई भी गैर-ज़रूरी लगती है।

क्या वीकेंड वॉच बन पाएगी?

‘Kis Kisko Pyaar Karoon 2’ उन दर्शकों के लिए है, जो सिर्फ हंसना चाहते हैं और लॉजिक या नई कहानी की तलाश में नहीं हैं। थिएटर में जो फिल्म मिस हो गई थी, वही अब OTT पर दूसरी ज़िंदगी की उम्मीद कर रही है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि कपिल शर्मा की यह कॉमेडी फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की हंसी बटोर पाती है या फिर यह भी उन सीक्वल्स की लिस्ट में शामिल हो जाएगी, जो सिर्फ नाम के भरोसे आगे बढ़ते हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version