Sunday, 02 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल

अक्षरा सिंह ने बनारसी साड़ी में दिखाया देसी ठाठ

‘सड़िया बनारसिया’ रील के ज़रिए भोजपुरी स्टार ने पूर्वांचल की पारंपरिक सुंदरता को किया सलाम

बॉलीवुड नहीं, भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम रील में बनारसी साड़ी की भव्यता पर ख़ुलकर प्यार जताया। इस वीडियो में वे लाल-गोल्डन बनारसी लहंगे में बिखेरती दिखीं और अपने ही गाने “सड़िया बनारसिया” पर लिप-सिंक कर फैन्स को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रिलीज़ कैप्शन में अक्षरा ने लिखा,

“पूर्वांचल की लुगाईयाँ ऐसा ही धांसू दिखनी चाहिए! बनारसी साड़ी तो मेरी फेवरिट है, आपको कैसी लगी?”

अपने इस पोस्ट के ज़रिए उन्होंने न केवल पारंपरिक वेशभूषा की गरिमा को बढ़ाया, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक पहचान को भी नए रंग में पेश किया।

अक्षरा की यह रील इस साल उनके ही स्वर में आए गाने “सड़िया बनारसिया” पर आधारित है, जिसमें उनके साथ अभिनेता अंशुमान सिंह भी दिखे। इस ट्रैक के बोल मशहूर गीतकार छोटू यादव के हैं और संगीत धनंजय सिंह कान्हा ने रचा है। वीडियो का निर्देशन महेश वेंकटरमण और कोरियोग्राफी विशाल गुप्ता की कलात्मकता का नतीजा है।

पारंपरिक पोशाकों के प्रति अक्षरा का लगाव पुराना है। वे बनारसी, कांजीवरम, चिकनकारी, ज़रीदार और डिज़ाइनर साड़ियों का खासा कलेक्शन रखती हैं, जिन्हें समय-समय पर इंस्टाग्राम पर साझा भी करती रहती हैं।

इससे पहले भी अक्षरा ने अपनी मां नीलिमा सिंह के साथ एक मस्ती भरी रील पोस्ट की थी, जिसमें दोनों “तोहरा के मेहरी झक्कास चाही” गाने पर लिप-सिंक कर घर की दोस्ती का जश्न मना रही थीं। उस वीडियो में अभिनेता रवि पंडित भी उनके साथ थे।

अभिनय के साथ-साथ गायकी में भी धाक जमा चुकी अक्षरा ने ‘सत्यमेव जयते’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और ‘सरकार राज’, ‘मां तुझे सलाम’, ‘धड़कन’, ‘तबादला’ जैसी हिट फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। टीवी पर उन्हें ‘बिग बॉस ओटीटी’, ‘सर्विस वाली बहू’, ‘पोरस’ और ‘काला टीका’ जैसे शोज़ में भी पसंद किया गया।

सोशल मीडिया पर उनकी ये देसी लुक वाली पोस्ट्स खूब वायरल हो रही हैं, जहाँ फैंस पारंपरिक अवतार में उनकी खूबसूरती की तारीफ किए बिना नहीं रह पाते।

ये भी पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट न्यायाधीश, सॉलिसिटर जनरल्स और वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित 1000 से अधिक अधिवक्ता केसरी चैप्टर 2 की स्क्रीनिंग में हुए शामिल

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version