Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो

वायनाड में घर में घुसकर धमकी देने का मामला: केरल पुलिस ने कर्नाटक के आरोपियों को भेजा समन, कल थाने में बुलाया

BNSS के तहत मैलार स्वामी और बी.वी. सुरेश को नोटिस, आरोप- घर की कुंडी खटखटाकर पूरे परिवार को दी थी जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली: केरल के वायनाड जिले के सुल्तान बथेरी थाना पुलिस ने घर में कथित तौर पर अवैध रूप से घुसने, गाली-गलौज करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में नामजद कर्नाटक के दो लोगों को आधिकारिक समन जारी करते हुए पूछताछ के लिए थाने में पेश होने का निर्देश दिया है।

जांच को तेज करते हुए सुल्तान बथेरी पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर आनंदु थंपी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 35(3) के तहत दोनों आरोपियों को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के तहत मुख्य आरोपी मैलार स्वामी और बी.वी. सुरेश को कल (7 जुलाई 2026) सुबह 10:00 बजे हर हाल में सुल्तान बथेरी पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी के सामने पेश होना होगा।

नए कानून BNS के तहत दर्ज हुई है FIR

पीड़ित महिला शायमोल जोस की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने शुरुआती जांच में मामला सही पाया था। इसके बाद 2 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की विभिन्न धाराओं 329(3), 296(बी), 351(3) और 3(5) के तहत FIR नंबर 0594/2026 दर्ज की गई थी।

क्या था वो खौफनाक वाकया?

सुल्तान बथेरी के मावदिक्कुन्नु में रहने वाली शायमोल जोस ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि यह पूरी वारदात 20 जून 2026 की सुबह करीब 8:10 बजे घटी। कर्नाटक के चित्रदुर्ग का रहने वाला मैलार स्वामी और बेंगलुरु का रहने वाला बी.वी. सुरेश दो अन्य अज्ञात गुर्गों के साथ उनके घर में जबरन घुस आए।

ये लोग शायमोल के दामाद के बारे में पूछ रहे थे और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। जब परिवार ने इन्हें रोकना चाहा, तो इन आरोपियों ने सरेआम चीखते हुए धमकी दी कि अगर दामाद को बाहर नहीं निकाला, तो वे पूरे परिवार को जान से मार डालेंगे। इस हैवानियत से घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे बुरी तरह सहम गए थे।

पूछताछ के बाद आगे का एक्शन तय होगा

मामले की जांच कर रही सुल्तान बथेरी पुलिस का कहना है कि शुरुआती तफ्तीश और सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से पूछताछ के लिए बुलाने के पर्याप्त आधार मिले हैं। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि कल होने वाली इस पूछताछ और मैटिरियल एविडेंस के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई (जैसे गिरफ्तारी) की जाएगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version