Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

ITR फाइलिंग डेडलाइन: अब तक 6 करोड़ लोगों ने भरा रिटर्न… आज आखिरी मौका, चूके तो जेल और जुर्माना!

ITR फाइलिंग की अंतिम तारीख : आयकर विभाग ने इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई निर्धारित की थी और आज यह डेडलाइन खत्म हो रही है। ऐसे में सभी काम छोड़कर ITR फाइल करना ही बेहतर है।

ITR फाइलिंग डेडलाइन: आज 31 जुलाई है और इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आज अंतिम तारीख है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अब तक करोड़ों टैक्सपेयर्स ने अपने रिटर्न फाइल किए हैं और यह आंकड़ा 6 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है-(ITR फाइलिंग डेडलाइन)

इसकी डेडलाइन आगे बढ़ने के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं, ऐसे में अगर आपने अब तक अपना ITR दाखिल नहीं किया है, तो जल्द से जल्द यह काम पूरा कर लें।

राजस्व विभाग ने पेश किया ITR का आंकड़ा

आयकर विभाग ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए अंतिम तारीख 31 जुलाई तय की है और आज इसकी डेडलाइन खत्म हो रही है। पीटीआई के मुताबिक, मंगलवार को राजस्व सचिव संजय महोत्रा ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अब तक लगभग 6 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं। यहां बता दें कि पिछले वर्ष 2022-23 में 8.61 करोड़ ITR दाखिल किए गए थे।-(ITR फाइलिंग डेडलाइन)

संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार को लेकर भी आशंकाएं थीं कि लोग नई टैक्स व्यवस्था की ओर रुख करेंगे या नहीं। लेकिन अब तक फाइल किए गए ITR के आंकड़ों में से 70 फीसदी ने नई कर व्यवस्था के तहत इसे दाखिल किया है।

यहां बता दें कि वर्तमान में देश में दो कर व्यवस्थाएं हैं, जिनमें पुरानी आयकर व्यवस्था में टैक्स की दरें अपेक्षाकृत अधिक हैं, लेकिन टैक्सपेयर्स कई तरह की छूट और कटौतियों का दावा कर सकते हैं। वहीं नई टैक्स व्यवस्था में टैक्स रेट कम हैं, लेकिन कटौतियां भी कम हैं। (ITR फाइलिंग डेडलाइन )

ये भी पढ़ें :- कृषि विज्ञान केंद्रों के साथ बिहार के जलीय पारिस्थितिकीय तंत्र संरक्षण पर की गई चर्चा

आज नहीं भरा तो क्या होगा?

अगर आप बिना जुर्माने के ITR भरना चाहते हैं तो आपके पास आज भर का समय है। वरना इसके बाद आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। यही नहीं, अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं करते हैं तो जेल भी जाने की नौबत बन सकती है। हालांकि, अगर आप आज अंतिम तारीख पर किसी वजह से ITR नहीं भर पाते हैं, तो लेट फाइन देना होगा। इनकम टैक्स के कानून के अनुसार, लेट फाइन और टैक्स पर ब्याज के साथ 31 दिसंबर 2024 तक ITR फाइल किया जा सकता है। इस तारीख के बाद ITR फाइल करने का मौका नहीं मिलेगा। इसके बाद इनकम टैक्स विभाग कुछ शर्तों के साथ कार्रवाई करेगा।

ITR देर से फाइल करने पर टैक्सपेयर्स को 5000 रुपये तक की तय पेनल्टी देनी पड़ सकती है। वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि 31 दिसंबर 2024 तक ITR दाखिल नहीं करने पर इनकम टैक्स विभाग की तरफ से टैक्सपेयर्स को नोटिस भेजा जा सकता है। इसके बाद टैक्सपेयर्स के टैक्स की राशि पर 50 से 200 फीसदी की पेनल्टी लगाई जा सकती है। (ITR फाइलिंग डेडलाइन )

टैक्स राशि पर देरी के बाद से लेकर रिटर्न फाइल करने तक ब्याज लगाया जा सकता है। कुछ मामलों में टैक्सपेयर्स के खिलाफ मुकदमा भी दायर किया जा सकता है। इनकम टैक्स कानून के तहत ITR फाइल नहीं करने पर 6 महीने से लेकर 7 साल तक की जेल हो सकती है। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें तय हैं। इनकम टैक्स विभाग सिर्फ ऐसे मामलों में मुकदमा कर सकता है जब टैक्स की राशि 10,000 रुपये से अधिक हो। बता दें कि इनकम टैक्स विभाग लगातार टैक्सपेयर्स को ITR फाइल करने के लिए कह रहा है।

ये भी पढ़ें :- मोदी सरकार की अनदेखी से नाराज वृद्ध EPS -95 पेंशनर दिल्ली जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन , आर-पार के संघर्ष का ऐलान

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।