Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल

विश्व युद्ध के खतरे से बचने का वक्त: डॉ. पॉल ने भारत से निभाने को कहा गांधी की भूमिका

  • समय रहते हस्तक्षेप न हुआ तो बन सकता है विश्व युद्ध का खतरा: डॉ. पॉल
  • भारतीय प्रधानमंत्री और सांसदों से गांधी-अंबेडकर की शांति परंपरा निभाने की अपील
  • नेतन्याहू की नीतियों को बताया गैर-जिम्मेदाराना, सभी पक्षों से संयम बरतने की मांग

प्रसिद्ध शांति दूत और मानवतावादी डॉ. के.ए. पॉल ने आज नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने भारत समेत वैश्विक नेताओं से आग्रह किया कि वे इस संकट को टालने के लिए तत्काल कूटनीतिक प्रयास शुरू करें। डॉ. पॉल ने चेतावनी दी कि अगर हालात पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह संघर्ष विश्व युद्ध का रूप ले सकता है।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, नाटो और प्रमुख देशों की सरकारों की चुप्पी पर भी तीखा सवाल उठाया। “दुनिया भर के नेता मूक दर्शक बने हैं, युद्धों पर खरबों रुपये खर्च हो रहे हैं, जबकि अरबों लोग भूख और गरीबी से जूझ रहे हैं। यह स्थिति अब और बर्दाश्त नहीं की जा सकती,” उन्होंने कहा।

डॉ. पॉल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संसद सदस्यों से अपील की कि वे देश की ऐतिहासिक शांति नीति को बनाए रखें। “यदि भारत को विश्वगुरु बनना है, तो वह हथियारों से नहीं, बुद्धिमत्ता से नेतृत्व करे,” उन्होंने कहा।

https://notdnews.com/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Video-2025-06-16-at-6.38.27-PM.mp4

डॉ. पॉल ने यह भी बताया कि वे इस्राइल और ईरान की विभिन्न सरकारों के समय राज्य अतिथि रहे हैं और अमेरिका व भारत के बड़े नेताओं से भी लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की नीतियों को “गंभीर और असंवेदनशील” बताते हुए कहा कि ईरान और गाजा पर हो रहे हमले अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन हैं।

हालांकि उन्होंने 7 अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए हमले की निंदा की, लेकिन साथ ही गाजा में बिगड़ते मानवीय संकट पर भी चिंता जताई और सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान किया। “एक निर्दोष व्यक्ति का जीवन पूरी दुनिया की दौलत से कहीं अधिक मूल्यवान है,” डॉ. पॉल ने कहा।

अपने वक्तव्य के अंत में उन्होंने भारत, G7 देशों और अन्य वैश्विक शक्तियों से आह्वान किया कि वे पर्दे के पीछे संवाद शुरू करें, शांति प्रतिनिधिमंडल भेजें और वैश्विक सहयोग की भावना को पुनर्जीवित करें ताकि अनगिनत जानें बचाई जा सकें।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version