Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’

स्वर्गीय शीला दीक्षित की 88वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाई गई

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिल्ली के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को किया याद

नई दिल्ली: 31 मार्च 2026

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित की 88वीं जयंती उनके पुराने निवास स्थान पर श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके पुत्र एवं पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, उनकी बहन रमा धवन तथा पुत्री लतिका दीक्षित सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वर्गीय शीला दीक्षित के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दिल्ली के विकास में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शीला दीक्षित ने अपने कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से दिल्ली को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया और राजधानी के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

इस अवसर पर पूर्व दिल्ली मंत्री किरण वालिया, शिश पाल, विजय लोचव, प्रमुख कांग्रेस नेता जितेंद्र कोचर, वीरेंद्र कसाना, सी.पी. मित्तल, ए.के. त्रिपाठी, आदेश भारद्वाज, श्रीमती पुष्पा सतवीर, दिनेश कुमार, बृज मोहन, नाथू सिंह नंबरदार, लक्ष्मण रावत, राजीव वर्मा, महेंद्र भास्कर तथा Accredited Journalists Association के अध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी सहित अनेक प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Accredited Journalists Association के अध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा “शीला दीक्षित ने दिल्ली को विकास, सादगी और संवेदनशील नेतृत्व की नई पहचान दी। उनका योगदान सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।”

सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि स्वर्गीय शीला दीक्षित का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनका कार्यकाल दिल्ली के विकास के स्वर्णिम युग के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सादगी, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version