Saturday, 20 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
जब हीरो बन गए विलेन: WWE इतिहास के 7 सबसे चौंकाने वाले Heel Turns अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज” में 2,500 से अधिक लोग लेंगे नशामुक्त भारत का संकल्प इंदिरा आईवीएफ ने हासन में अत्याधुनिक फर्टिलिटी सेंटर का शुभारंभ किया FIFA World Cup 2026: नॉकआउट की दौड़ होगी और रोमांचक, आज के चार बड़े मुकाबलों पर टिकी दुनिया की नजर, जापान और ट्यूनीशिया रचेंगे इतिहास IPL 2027 Trade: आईपीएल 2027 से पहले बड़ा खेल, पंत की हो सकती है घर वापसी, कुलदीप को मिल सकता है नया ठिकाना? PM इंटर्नशिप योजना से जुड़ेंगी CMA फर्में, युवाओं को मिलेगा वास्तविक औद्योगिक अनुभव: ICMAI की पहल 127 Hours: 127 घंटे की जंग, एक फैसला और इंसानी हौसले की असाधारण कहानी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी हार्दिक शुभकामनाएं जब हीरो बन गए विलेन: WWE इतिहास के 7 सबसे चौंकाने वाले Heel Turns अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज” में 2,500 से अधिक लोग लेंगे नशामुक्त भारत का संकल्प इंदिरा आईवीएफ ने हासन में अत्याधुनिक फर्टिलिटी सेंटर का शुभारंभ किया FIFA World Cup 2026: नॉकआउट की दौड़ होगी और रोमांचक, आज के चार बड़े मुकाबलों पर टिकी दुनिया की नजर, जापान और ट्यूनीशिया रचेंगे इतिहास IPL 2027 Trade: आईपीएल 2027 से पहले बड़ा खेल, पंत की हो सकती है घर वापसी, कुलदीप को मिल सकता है नया ठिकाना? PM इंटर्नशिप योजना से जुड़ेंगी CMA फर्में, युवाओं को मिलेगा वास्तविक औद्योगिक अनुभव: ICMAI की पहल 127 Hours: 127 घंटे की जंग, एक फैसला और इंसानी हौसले की असाधारण कहानी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

GT vs RR Qualifier 2: किसकी होगी फाइनल में एंट्री, कौन होगा बाहर, जानें मैच से पहले दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में शुक्रवार (29 मई) को गुजरात टाइटंस (GT) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ होने वाला है। जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

IPL 2026 का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला शुक्रवार (29 मई) को गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी, जहां उनकी भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगी। वहीं हारने वाली टीम का सफर इस टूर्नामेंट में खत्म हो जाएगा।

दोनों टीमों के पिछले मुकाबले

बात करें GT की तो, उन्हें क्वालिफायर-1 में RCB के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस मुकाबले में RCB ने GT को 92 रनों से हराया था। लेकिन लीग चरण में टॉप-2 में रहने के कारण GT को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिला है।

वहीं RR अपना पिछला मुकाबला जीतकर क्वालिफायर-2 में आ रही है। एलिमिनेटर मुकाबले में RR ने SRH को 47 रनों से हरा दिया था।

खास बात यह है कि इस सीजन मुल्लांपुर में राजस्थान का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। इस सीजन टीम ने मुल्लांपुर में कुल चार मुकाबले खेले हैं और चारों में उन्हें जीत प्राप्त हुई है।

GT vs RR : आमने सामने

बात करें आमने सामने रिकॉर्ड की, तो GT का पलड़ा यहां भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 10 मुकाबलों में GT ने अबतक 7 में जीत दर्ज की है, जबकि RR को केवल 3 जीत मिली है। हालांकि, इस सीजन के लीग स्टेज में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 मैच जीता है। आपको बता दें कि IPL 2022 में गुजरात ने राजस्थान को क्वालिफायर-1 और फाइनल दोनों मुकाबलों में हराया था।

कैसी होगी मुल्लांपुर की पिच

बात करें मुल्लांपुर की पिच की तो यह पिच इस सीजन बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार रही है। यहां कई हाई स्कोरिंग मुकाबले भी देखने को मिले हैं। पिच पर गति और बाउंस होने से बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल पा रहे हैं। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी आसान हो जाती है। इस मैदान पर औसतन पहली पारी का स्कोर 190 से ऊपर रहा है।

किन खिलाड़ियों पर होगी नजर

बात करें GT की, तो इस मुकाबले में एक बार फिर बल्लेबाजी की बागडोर कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन संभालेंगे। दोनों ही खिलाड़ियों ने पूरे सीजन लगातार GT के लिए रन बनाए हैं। वहीं राशिद खान टीम के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं।

दूसरी तरफ राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले में SRH के खिलाफ 29 गेंदों पर 97 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके अलावा जोफरा आर्चर, रविंद्र जडेजा और रवि बिश्नोई भी राजस्थान की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित 11

गुजरात टाइटंस (GT) :- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

Impact Player : साई किशोर

राजस्थान रॉयल्स (RR) :- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा

Impact Player : सुशांत मिश्रा

ये भी पढ़ें :- Argentina Squad Announced : FIFA World Cup 2026 के लिए अर्जेंटीना ने जारी किया अपना स्क्वाड, Messi करेंगे टीम की कप्तानी

Home » GT vs RR Qualifier 2: किसकी होगी फाइनल में एंट्री, कौन होगा बाहर, जानें मैच से पहले दोनों टीमों की प्लेइंग 11
शेयर करें: Facebook X WhatsApp

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version