Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

बिहार बनेगा इंडस्ट्रियल हब: दिल्ली में किया गया BIPP-2025 पैकेज के तहत निवेशकों के साथ संवाद

उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने निवेशकों को पैकेज के बारे में दी जानकारी

BIADA के प्रबंध निदेशक श्री कुंदन कुमार और अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह भी रहे मौजूद

नई दिल्ली।

दिल्ली के ललित होटल में उद्योग विभाग की ओर से नव-स्वीकृत बिहार इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पैकेज 2025 के संबंध में निवेशकों के साथ संवाद का आयोजन किया गया। इससे पहले इस पैकेज को पटना में लॉन्च किया गया था। उसी कड़ी में इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में किया गया। इस कार्यक्रम में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, BIADA के प्रबंध निदेशक श्री कुंदन कुमार, बिहार चैप्टर के चैयरमेन श्री गौरव शाह, इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के चैयरमेन प्रभात कुमार सिन्हा, भारत प्लस के एमडी श्री अजय सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने नीति ढांचे और निवेश प्रोत्साहनों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने पैकेज के प्रमुख प्रावधानों, जैसे मुफ्त भूमि आवंटन, वित्तीय प्रोत्साहन, और कारोबारी माहौल को मजबूत करने वाली पहलों के बारे में विस्तार से बताया। श्री सिंह ने यह भी रेखांकित किया कि यह पैकेज बिहार को निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाने और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए डिजाइन किया गया है।

उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बीआईपीपीपी-2025 की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘यह पैकेज बिहार के औद्योगिक विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। यह न केवल निवेश को आकर्षित करेगा, बल्कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा। यह पैकेज बिहार को औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमारा लक्ष्य है कि बिहार न केवल भारत में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक औद्योगिक शक्ति के रूप में उभरे। इस नीति के माध्यम से हम निवेशकों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि बिहार में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा मिले।’

BIADA के प्रबंध निदेशक श्री कुंदन कुमार ने कहा, ‘यह पैकेज न केवल उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं देगा, बल्कि रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करेगा। बिहार को औद्योगिक मानचित्र पर अग्रणी बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।”

सत्र के समापन में अधिकारियों ने सवालों के जवाब दिए और बीआईपीपी-2025 के माध्यम से मुफ्त जमीन, अद्वितीय वित्तीय प्रोत्साहन, और मजबूत कारोबारी माहौल के जरिए बिहार के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने की योजना पर प्रकाश डाला। बता दें कि बिहार में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने BIADA एमनेस्टी पॉलिसी 2025 के बाद अब नया बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (बीआईपीपी) – 2025 लागू किया है। कार्यक्रम के समापन पर डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रिस बिहार सरकार के सचिव श्री बी. कार्तिकेय धनजी ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का धन्यवाद किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version