Saturday, 24 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डॉ. के. ए. पॉल के नेतृत्व में 25 अक्टूबर को डलास में शांति रैली Ussher Chronology: जब एक ईसाई धर्मगुरु ने बताई दुनिया के जन्म की तारीख! 6,029 साल पुरानी दुनिया का दावा करने वाले जेम्स अशर की पूरी कहानी दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, बंगला साहिब के पास जुटे लोग! कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन डॉ. के. ए. पॉल के नेतृत्व में 25 अक्टूबर को डलास में शांति रैली Ussher Chronology: जब एक ईसाई धर्मगुरु ने बताई दुनिया के जन्म की तारीख! 6,029 साल पुरानी दुनिया का दावा करने वाले जेम्स अशर की पूरी कहानी दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, बंगला साहिब के पास जुटे लोग! कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन

इन्दिरा आईवीएफ ने नासिक रोड में फर्टिलिटी सेंटर का किया भव्य उद्घाटन

नासिक। इन्दिरा आईवीएफ ने नासिक रोड में अपने नये फर्टिलिटी क्लिनिक का उद्घाटन किया है, जिससे महाराष्ट्र में ग्रुप का विस्तार और उपस्थिति अधिक मजबूत हुई है। यह नया सेंटर फर्स्ट फ्लोर, स्टार प्लस मॉल, एनएमसी ऑफिस के सामने, दुर्गा गार्डन के पास, बिटको पॉइंट, नासिक रोड, महाराष्ट्र में स्थित है। नासिक रोड महाराष्ट्र में इन्दिरा आईवीएफ का 30वां क्लिनिक है, जो इस बढ़ते क्षेत्र की आबादी को रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर सेवाएं प्रदान करेगा।

उद्घाटन समारोह में पुलिस कमीश्नर संदीप कार्णिक, सिविल सर्जन डॉ. चारुदत्त शिंदे, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तानाजी चव्हाण,  सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जितेंद्र धनेश्वर, स्टेट आईएमए वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मंगेश थेटे, बिटको हॉस्पिटल के कन्सल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत शेटे, आईएमए नासिक प्रेसिडेंट डॉ. नीलेश निकम, नासिक रोड प्रेसिडेंट डॉ. कंचन लोकवानी और एनओजीएस अध्यक्ष डॉ. नेहा लाड का सानिध्य प्राप्त हुआ।                

इस अवसर पर संदीप कार्णिक ने कहा कि इन्दिरा आईवीएफ का नासिक रोड क्लिनिक हमारे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण योगदान है। इससे स्पेशलाइज्ड रिप्रोडक्टिव स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को रिप्रोडक्टिव उपचार प्राप्त होगा, जो सम्पूर्ण कम्युनिटी हेल्थ को सुदृढ़ करेगा।

डॉ. चारुदत्त शिंदे ने कहा कि यह नया क्लिनिक रिप्रोडक्टिव हेल्थ समस्याओं का समाधान करने की क्षमता को और मजबूती देगा। इन्दिरा आईवीएफ की एक्सपर्टिज और मरीज – केंद्रित दृष्टिकोण नासिक में बेहतर उपचार परिणाम और इसके प्रति जागरूकता को बढ़ावा देगा।

इन्दिरा आईवीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि इन्दिरा आईवीएफ का उद्देश्य देश के हर कोने तक एडवांस फर्टिलिटी उपचार और केयर पहुँचाना है। हमारे नासिक रोड क्लिनिक का शुभारंभ महाराष्ट्र में लोगों को अत्याधुनिक तकनीक और सहयोग के साथ, रोगी–केंद्रित देखभाल प्रदान करने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमारा मानना ​​है कि हर व्यक्ति को माता–पिता बनने के अपने सपने को साकार करने का अवसर मिलना चाहिए, और यह केंद्र उस सपने को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इन्दिरा आईवीएफ नासिक की चीफ आईवीएफ स्पेशलिस्ट व सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सेंटर हेड डॉ. प्रियंका  कासलीवाल ने कहा हम व्यक्तिगत और एविडेंस बेस्ड फर्टिलिटी केयर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा उद्देश्य प्रत्येक मरीज को उनके संपूर्ण उपचार यात्रा में मदद और सही मार्गदर्शन प्रदान करना है।

डॉ. पूनम अतुल पाटील, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर व आईवीएफ स्पेशलिस्ट, सेंटर हेड नासिक रोड, बिटको ने कहा कि इस क्लिनिक के शुभारंभ से हम नासिक और आसपास के क्षेत्रों में फर्टिलिटी केयर की पहुंच के अंतर को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। हम समय पर जांच और उपचार, जनजागरूकता और क्वालिटी केयर सेवाओं पर जोर देते हैं जिससे लोगों को संतान सुख प्राप्त करने के सपने को साकार करने में मदद मिले। 

भारत में 150 से अधिक क्लीनिकों के नेटवर्क को आगे बढ़ाते हुए इन्दिरा आईवीएफ का यह नया नासिक रोड सेंटर रिप्रोडक्टिव हेल्थ केयर सेवाओं की पहुँच बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह सेंटर क्लीनिकल सर्विसेज, जागरूकता और मरीज केन्द्रित दृष्टिकोण के साथ समर्पित और क्वालिटी व्यक्तिगत केयर प्रदान करने का लक्ष्य लेकर संचालित किया जा रहा है। महाराष्ट्र में इस विस्तार से इन्दिरा आईवीएफ ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वे हर परिवार को उम्मीद और समाधान देने के अपने मिशन के लिए समर्पित है।

इन्दिरा आईवीएफ के बारे में

इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड भारत में फर्टिलिटी क्लीनिक्स का एक नेटवर्क है, जो  असिस्टेड रिप्रोडक्टिव तकनीक के माध्यम से माता–पिता बनने की इच्छा रखने वाले कपल्स की उनकी संतान सुख की यात्रा में मदद करता है। इन्दिरा आईवीएफ का लक्ष्य लगातार क्वालिटी केयर और टेक्नोलॉजी के साथ स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर करना है। 

इन्दिरा आईवीएफ सुरक्षित और प्रभावी उपचार के लिए क्लोज्ड वर्किंग चैम्बर, आरएफआईडी ट्रैकिंग और इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड (ईएमआर) जैसी तकनीक का उपयोग करता है। केयर के साथ–साथ, यह नेशनल बोर्ड ऑफ एजूकेशन से मान्यता प्राप्त फैलोशिप प्रोग्राम के माध्यम से  डॉक्टर और एम्ब्रियोलॉजिस्ट बनने की इच्छा रखने वालों को प्रशिक्षित करने के लिए इन्दिरा फर्टिलिटी एकेडमी का संचालन करके रिप्रोडक्टिव मेडिसिन के भविष्य में निवेश करता है।

इन्दिरा आईवीएफ स्थिरता और लोगों तक आसान पहुंच पर जोर देता है और यह सुनिश्चित करता है कि सभी मरीजों को क्लीनिक्स के अपने नेटवर्क में विश्वसनीय केयर मिले।

 For more information, visit: www.indiraivf.com

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version