Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम

IIT दिल्ली में मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग की होगी पढ़ाई

नई दिल्ली।

अगर आप मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग की पढ़ाई करना चाहते हैं तो IIT Delhi में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) ने मशीन लर्निंग (ML) और डीप लर्निंग (DL) में अपने सर्टिफिकेट प्रोग्राम के तीसरे बैच के लिए एडमिशन की घोषणा की है। इसका उद्देश्य एमएल/डीएल के क्षेत्र आवश्यक कौशल और जानकारी देनी है। इसकी कक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आयोजित की जाएगी। अगर आप इस संबंध में ज्यादा डीटेल जानना चाहते हैं तो IIT दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

छह महीने का होगा कोर्स

आईआईटी दिल्ली के अनुसार, यह कार्यक्रम छह महीने तक चलने वाला एक व्यापक ऑनलाइन शिक्षण पाठ्यक्रम(comprehensive online learning course) है और इसका उद्देश्य सॉफ्टवेयर और आईटी फील्ड के Machine Learning Specialist, Deep Learning Specialist, Data Scientist, Data Analyst, AI Engineer पेशेवरों के लिए है जो एमएल/डीएल के साथ अपने कौशल को बढ़ाना चाहते हैं और मशीन लर्निंग के रूप में काम करना चाहते हैं।

ये होगा सिलेबस

इसके सिलेबस में आपको एआई और पायथन बेसिक्स, पायथन के साथ एप्लाइड डेटा साइंस, मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का उपयोग करना सिखाया जाएगा। आईआईटी दिल्ली में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. मानव भटनागर ने कहा, “मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग में सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू करने से, स्टूडेंट्स किसी भी क्षेत्र को नेविगेट करने के लिए आवश्यक कौशल हासिल करेंगे। छह महीने का कार्यक्रम स्टूडेंट्स को पायथन प्रोग्रामिंग और मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग के क्षेत्र में कुशल बनाएगा। संस्थान के अनुसार, ये ट्रेनिंग अत्याधुनिक इंटरएक्टिव लर्निंग (state-of-the-art Interactive Learning (IL) platform) के माध्यम से दी जाएगी।

5 सालों में 1 मिलियन लोगों को मिलेगी नौकरी

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 2023 फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट के अनुसार, मशीन लर्निंग के क्षेत्र में 40% की वृद्धि दर देखने का अनुमान है, जिसके परिणामस्वरूप अगले पांच वर्षों में 1 मिलियन नई नौकरियां पैदा होंगी। ग्लासडोर का अनुमान है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में एक मशीन लर्निंग इंजीनियर का कुल वार्षिक वेतन $156,110 होगा, जबकि औसत वार्षिक वेतन $127,745 होगा। मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग में सर्टिफिकेट प्रोग्राम शिक्षार्थी की योग्यता को आवश्यक कौशल के साथ बढ़ावा देगा ताकि वह पायथन प्रोग्रामिंग में कुशल हो सके।

कैसे करें कोर्स के लिए आवेदन

इस लिंक से डायरेक्ट कर सकते हैं आवेदन https://home.iitd.ac.in/pg-admissions.php

यहां से ले सकते हैं मदद

अगर आपको किसी मदद की जरूरत है तो आप दिए गए इस नंबर पर 011-2659-7135 कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप किसी भी सहायता के लिए info@iitd.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version