Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया राजस्थान पवेलियन का दौरा, पारंपरिक कला और तकनीकी नवाचारों को सराहा Parastoo Ahmadi Case: ऑनलाइन कॉन्सर्ट में बिना हिजाब गाना पड़ा भारी, ईरानी गायिका को पड़े 74 कोड़े; जानें पूरा मामला 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोका दोहरा शतक; एक पारी में बनाए कई विश्व रिकॉर्ड मेडिकल लापरवाही के मामलों के लिए अलग व्यवस्था की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 26 नवंबर को सुनवाई Kannauj School Bus Accident: घर लौटने की खुशी मातम में बदली, स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर; 4 बच्चों की मौत दो साल बाद बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, सरकार के सामने रखी ये मांग MERI ने विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया आसियान क्रिप्टो कॉरिडोर: दक्षिण-पूर्व एशिया में वेब3 इंफ्रास्ट्रक्चर की दौड़ में भारत क्यों पिछड़ रहा है? केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया राजस्थान पवेलियन का दौरा, पारंपरिक कला और तकनीकी नवाचारों को सराहा Parastoo Ahmadi Case: ऑनलाइन कॉन्सर्ट में बिना हिजाब गाना पड़ा भारी, ईरानी गायिका को पड़े 74 कोड़े; जानें पूरा मामला 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोका दोहरा शतक; एक पारी में बनाए कई विश्व रिकॉर्ड मेडिकल लापरवाही के मामलों के लिए अलग व्यवस्था की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 26 नवंबर को सुनवाई Kannauj School Bus Accident: घर लौटने की खुशी मातम में बदली, स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर; 4 बच्चों की मौत दो साल बाद बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, सरकार के सामने रखी ये मांग MERI ने विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया आसियान क्रिप्टो कॉरिडोर: दक्षिण-पूर्व एशिया में वेब3 इंफ्रास्ट्रक्चर की दौड़ में भारत क्यों पिछड़ रहा है?

पटौदी में हरियाणा का पहला मल्टी ब्रांड किसान मॉल लॉन्च, किसानों को मिलेगा खेती से जुड़ा एक छत के नीचे समाधान

महामंडलेश्वर स्वामी धर्म देव जी महाराज ने किया उद्घाटन, फ्री सॉइल टेस्टिंग, आधुनिक कृषि तकनीकों और 25 से अधिक ब्रांडों के साथ मिलेगा किसानों को समग्र अनुभव

पटौदी, गुड़गांव | अगाते ने पटौदी के भोरा कलां गांव में हरियाणा का पहला मल्टी ब्रांड किसान मॉल लॉन्च किया, जो किसानों को खेती के हर पहलू के लिए एक ही स्थान पर आधुनिक समाधान मुहैया कराएगा। इस अनोखे केंद्र का उद्घाटन महामंडलेश्वर स्वामी धर्म देव जी महाराज ने एसीपी श्री सुखबीर सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कमल यादव और पटौदी विधायक बिमला चौधरी की उपस्थिति में किया।

खेती के लिए एक ही जगह पर सब कुछ
यह मॉल किसानों को प्रमाणित बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई उपकरण, प्रशिक्षण और रिटेल सेवाएं एक ही छत के नीचे प्रदान करता है। इसके साथ ही, यहाँ फ्री सॉइल टेस्टिंग, लाइव डेमो और फील्ड लेवल अनुभव की भी सुविधा दी जा रही है।

अगाते का उद्देश्य – खेती में क्रांति
अगाते के सीईओ और संस्थापक अंकित रावत ने कहा, “हम इस मॉल और फार्म एक्सपीरियंस सेंटर के जरिए किसानों को ब्रांड, तकनीक और व्यवहारिक ज्ञान से जोड़कर कृषि को भविष्य के लिए टिकाऊ बना रहे हैं।”

25 से अधिक ब्रांडों के उत्पाद उपलब्ध
इस मॉल में नामधारी, इंडस, कोरोमंडल, एरीज़, पीआई इंडस्ट्रीज, नेटाफिम, सिग्नेट सहित 25 से अधिक अग्रणी कृषि ब्रांडों के उत्पाद उपलब्ध हैं। ये सभी ब्रांड किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले इनपुट्स सीधे उपलब्ध कराते हैं, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होती है और लागत में भारी कटौती होती है।

अध्ययन और प्रयोग का केंद्र भी
अगाते किसान मॉल केवल एक रिटेल हब नहीं, बल्कि एक पूर्ण अनुसंधान एवं अनुभव केंद्र भी है। यहां किसान विज्ञान आधारित तकनीकों को सीख सकते हैं, उनकी व्यवहारिक उपयोगिता देख सकते हैं और अपनी खेती को और कुशल बना सकते हैं।

प्रमुख साझेदारियां और सुविधाएं

  • कोरोमंडल के साथ मिलकर निःशुल्क मिट्टी परीक्षण।
  • पीआई इंडस्ट्रीज के साथ रणनीतिक साझेदारी के तहत रियल टाइम खेत प्रदर्शन।
  • ट्रैप्स, फर्टिलाइज़र्स, सिंचाई समाधानों का लाइव प्रदर्शन।

इस पहल से हरियाणा के किसान अब आधुनिक कृषि समाधान, तकनीकी मार्गदर्शन और ब्रांडेड इनपुट्स तक सीधी पहुँच बना पाएंगे, जिससे न केवल उनकी उत्पादकता बढ़ेगी बल्कि खेती अधिक लाभकारी भी बन सकेगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version