Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

ताइवान में भारत की महिला रिले टीम का स्वर्णिम कारनामा, HRDS इंडिया की स्नेहा की चमकदार दौड़ ने दिलाया ऐतिहासिक जीत

ताइवान एथलेटिक्स ओपन 2025 में भारत की महिला 4×100 मीटर रिले टीम ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वी. सुधीक्षा, अभिनया राजराजन, एस. एस. स्नेहा और नित्या गांधी की इस टीम ने 44.07 सेकंड में दौड़ पूरी कर न सिर्फ पहला स्थान प्राप्त किया, बल्कि एक नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड भी कायम किया।

यह उपलब्धि भारतीय एथलेटिक्स और HRDS इंडिया स्पोर्ट्स अकादमी दोनों के लिए एक गर्व का क्षण है। टीम की सदस्य स्नेहा को इसी अकादमी ने प्रशिक्षण दिया है। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व इसी रिले टीम ने कोरिया में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर भारत को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (टोक्यो) के लिए क्वालीफाई भी कराया था। तब टीम में सुधीक्षा की जगह अनुभवी स्रबनी नंदा थीं।

ताइवान में सुधीक्षा की वापसी के बावजूद टीम की परफॉर्मेंस में कोई गिरावट नहीं आई। सभी चारों धाविकाओं ने जबरदस्त तालमेल, सटीक बैटन पासिंग और तेज गति के साथ रेस को अंजाम दिया और एशिया की कई दिग्गज टीमों को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

HRDS इंडिया स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक अजी ने इस जीत को खेल के क्षेत्र में प्रतिबद्धता और मार्गदर्शन की सफलता बताते हुए कहा,

“यह सिर्फ एक पदक नहीं, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि जब ग्रामीण प्रतिभाओं को सही अवसर मिलता है, तो वे विश्व मंच पर भी चमक सकती हैं। स्नेहा आज लाखों आदिवासी और ग्रामीण बेटियों के लिए उम्मीद की किरण बन गई हैं।”

संस्था के आध्यात्मिक मार्गदर्शक गुरु आत्मानंबी जी ने भी इस अवसर पर कहा,

“हर व्यक्तिगत सफलता एक सामाजिक संदेश भी होती है। स्नेहा की यह विजय हर उस लड़की की जीत है जो सीमाओं को लांघकर अपने सपनों को सच करना चाहती है।”

यह पहला अवसर है जब HRDS इंडिया स्पोर्ट्स अकादमी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक मिला है। केरल स्थित यह संस्था आदिवासी और वंचित समुदायों के युवाओं को खेल के माध्यम से एक नया जीवन और पहचान देने के लिए समर्पित है।

अब जब टोक्यो में आयोजित होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की तैयारी शुरू हो चुकी है, भारत की यह जीत यह संकेत देती है कि महिला रिले टीम अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह तैयार है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version