Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

जी-20: दिल्ली में 3 दिन तक 39 मेट्रो स्टेशन के 69 गेट रहेंगे बंद

नई दिल्ली।

भारत की राजधानी दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली मेट्रो ने भी अपनी कमर कस ली है। इस दौरान समिट के मद्देनजर दिल्ली में 10 सितंबर तक होने वाले आयोजनों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में कहा गया कि कुछ मेट्रो स्टेशन के गेट 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे। इस एडवाइजरी के तहत 39 मेट्रो स्टेशन के 69 गेट को 3 दिनों के लिए वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान बंद रखा जाएगा।

एडवाइजरी के मुताबिक, 9 से 10 सितंबर तक दिल्ली में होने वाले जी-20 समिट के दौरान अचूक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस मेट्रो यूनिट ने मुख्य सुरक्षा आयुक्त से 8 से 10 सितंबर तक वीवीआईपी रूट/सम्मेलन स्थल की ओर खुलने वाले कुछ मेट्रो स्टेशन गेट बंद करने के लिए कहा है। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि केवल वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कुछ मेट्रो स्टेशन के गेट बंद रहेंगे। इसमें कहा गया है कि निर्दिष्ट गेटों के अलावा, दिल्ली मेट्रो सामान्य रूप से चलती रहेगी।

देखें स्टेशनों की लिस्ट

https://twitter.com/ANI/status/1698539337644990713/photo/2

बता दें कि जी-20 के दौरान कई सड़कें बंद रहेंगी। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। वहीं, कई मेट्रो स्टेशन के गेट भी 8 से 10 सितंबर तक वीवीआईपी रूट के दौरान बंद रहेंगे। इसमें सेंट्रल दिल्ली से लेकर साउथ दिल्ली तक के स्टेशन शामिल हैं। हालांकि, मेट्रो सेवा बाधित नहीं होगी और पूरी तरह चलती रहेगी। मोती बाग, भीकाजी कामा प्लेस, मुनिरका, आरके पुरम, आईआईटी और सदर बाजार कैंटोनमेंट मेट्रो स्टेशन पर आवागमन बंद रहेगा। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद रहेगा, क्योंकि यह आयोजन स्थल के सबसे नजदीक का मेट्रो स्टेशन है। वहीं धौला कुआं, खान मार्केट, जनपथ और भीकाजी कामा प्लेस को सेंसिटिव मेट्रो स्टेशनों की लिस्ट में रखा गया है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।