Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 6वीं-9वीं में दाखिले के लिए 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया

नई दिल्ली।

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्लान एडमिशन योजना के तहत कक्षा 6 और कक्षा 9 में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी हो गया है। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दाखिले की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी और 10 मई तक चलेगी। स्कूल शाखा ने सर्कुलर जारी कर दाखिले की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि प्रवेश की प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में संपन्न कराई जाएगी।

उम्मीदवारों के लिए निर्देश जारी

मान्यता प्राप्त स्कूल से पिछली कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी ही सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही चयन सूची जारी की जाएगी। अगर किसी उम्मीदवार को पहले चरण में ही स्कूल में सीट आवंटित हो जाती है तो वे दूसरे चरण में आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे। स्कूलों में रिक्त सीटों की संख्या और बुनियादी ढांचे की जानकारी निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

1 अप्रैल के बाद करना होगा प्रधानाचार्यों से संपर्क

फीडर स्कूल यानि नगर निगम स्कूल, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल और निजी स्कूल के छात्र अपने नजदीकी पैरेंट स्कूलों में प्रवेश ले सकेंगे। सभी फीडर स्कूलों में कक्षा 5/कक्षा 8 में पढ़ रहे विद्यार्थियों के अभिभावक 1 अप्रैल या उसके बाद पैरेंट स्कूल के प्रधानाचार्यों से मिलेंगे और दाखिले के लिए आवश्यक प्रक्रिया के बारे में जानकारी ले सकेंगे। दाखिले के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्र भरना होगा।

पैरेंट स्कूल से जोड़े जाएंगे फीडर स्कूल

शिक्षा निदेशालय ने फीडर स्कूलों को पैरेंट स्कूल से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार सभी फीडर स्कूलों को 12 फरवरी तक मॉड्यूल पर जानकारी देनी होगी। फीडर स्कूलों की मैपिंग और उन्हें जोड़ने का कार्य 19 फरवरी तक पूरा किया जाएगा और फीडर स्कूल प्रमुखों को स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों की जानकारी पैरेंट स्कूल के प्रमुख को देनी होगी। ये काम 29 फरवरी तक पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

दाखिले के लिए ये दस्तावेज हैं महत्वपूर्ण

स्कूल में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा करने होंगे। इसमें विद्यार्थी का पासपोर्ट आकार का फोटो, दिल्ली में आवास और निवास का प्रमाण, आधार संख्या, बैंक खाता विवरण, जाति प्रमाणपत्र, दिव्यांग प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज शामिल हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version