Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

Election 2024: कांग्रेस में शामिल होंगे विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया? AAP के ये दिग्गज नेता भी हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

Election 2024: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। सीमापुरी से आप विधायक राजेंद्र पाल गौतम के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया भी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

Election 2024: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम जनता को एक बड़ा झटका लगने वाला है। वहीं, हरियाणा में गठबंधन को लेकर चर्चा जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में कुछ नेताओं को शामिल करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। इस सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के विधायक राजेंद्र गौतम, पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है।

हरियाणा में कांग्रेस की पहली सूची का इंतजार

विधानसभा चुनावों को लेकर हरियाणा कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची गठबंधन पर कोई सहमति न बनने के कारण अटकी हुई है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ हरियाणा में गठबंधन पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस हाईकमान की बैठक होगी।

Election 2024: कांग्रेस में शामिल होंगे विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया? AAP के ये दिग्गज नेता भी हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

आज कांग्रेस-आप गठबंधन पर फैसला संभव

इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि गठबंधन होगा या नहीं, और यदि होगा तो किन सीटों पर समझौता किया जाएगा। राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक के बाद ही उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि सूची आने में अभी एक-दो दिन का समय लग सकता है। कांग्रेस हाईकमान हरियाणा में गठबंधन की राजनीति को आगे बढ़ाना चाहता है, और शुक्रवार को सीट आवंटन पर अंतिम निर्णय होने की उम्मीद है। (Election 2024)

सीटों को लेकर कांग्रेस और आप में खींचतान

हरियाणा कांग्रेस कमेटी ने राज्य में किसी भी दल के साथ गठबंधन से इंकार कर दिया था, हालांकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने आप के साथ इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था। अब आप विधानसभा चुनाव में भी उसी फार्मूले के तहत गठबंधन चाहती है और 10 सीटों की मांग कर रही है, लेकिन कांग्रेस हाईकमान 5 से 7 सीटें देने पर सहमत है। इसके अलावा, समाजवादी पार्टी भी हरियाणा में अपनी सियासी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है और वह भी 5 सीटों की मांग कर रही है। (Election 2024)

ये भी पढ़ें :- अयोध्या में 8वां अशोक सिंहल वेद पुरस्कार समारोह अयोध्या में संपन्न, सीएम योगी ने किया सम्मानित

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version