Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Viral Video: ‘हनीमून एक्सप्रेस’ से चलती ट्रेन में पूजा तक… क्या भारतीय रेलवे बन रहा है निजी समारोहों का मंच? 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, ठेकेदारों को  ₹104 करोड़ का नुकसान! लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास 2030 FIFA World Cup में 64 टीमें! क्या भारत के लिए खुलेगा विश्व कप का रास्ता? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Viral Video: ‘हनीमून एक्सप्रेस’ से चलती ट्रेन में पूजा तक… क्या भारतीय रेलवे बन रहा है निजी समारोहों का मंच? 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, ठेकेदारों को  ₹104 करोड़ का नुकसान! लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास 2030 FIFA World Cup में 64 टीमें! क्या भारत के लिए खुलेगा विश्व कप का रास्ता? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया?

DPL T20: यश धुल की टीम ने लगाई हार की हैट्रिक, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स की शानदार जीत

नई दिल्ली।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जा रही दिल्ली प्रीमियर लीग 2024(DPL T20)में कप्तान यश धुल की टीम सेंट्रल दिल्ली किंग्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। प्रियांश आर्य के 82 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने DPL T20 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

मंगलवार को खेले गए दूसरे मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया।सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यश धुल (52 रन) और ध्रुव कौशिक (56 रन) के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बनाए। हरीश डागर ने 10 गेंद में 23 रन बनाए, वहीं सुमित कुमार चार गेंद में 11 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के लिए कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए।

प्रियांश आर्य ने खेली धमाकेदार पारी

177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने पहले ही ओवर में सार्थक राय (00) का विकेट गंवा दिया। हालांकि इसके बाद प्रियांश आर्य और कप्तान आयुष बडोनी ने 101 रन की शतकीय साझेदारी की। बडोनी 36 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन जबकि तेजस्वी 14 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। प्रियांश ने इस सीजन का दूसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने तीन चौके और सात छक्कों की मदद से 51 गेंद में 82 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

मयंक रावत का ऑल-राउंड प्रदर्शन, ईस्ट दिल्ली राइडर्स को मिली दूसरी जीत

इससे पहले, दिन के एक अन्य मुकाबले में मयंक रावत के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने पुरानी दिल्ली-6 को पांच विकेट से हराकर DPL2024 में दूसरी जीत दर्ज की। पुरानी दिल्ली के 143 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 57 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन रावत की 27 गेंद में 55 रन की पारी से 16 ओवर में पांच विकेट पर 145 रन बनाकर मैच जीत लिया। रावत ने इससे पहले गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए दो विकेट चटकाए। पुरानी दिल्ली 6 की यह लगातार दूसरी हार है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version