Monday, 26 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिवाली पर ‘रामायण’ से भिड़ेगी अक्षय कुमार की 32 साल पुरानी फिल्म, 4K में होगी वापसी; ‘गुप्त’ और ‘त्रिदेव’ की भी वापसी की चर्चाएं तेज MERI और कजाकिस्तान की IITU में AI रिसर्च को लेकर समझौता बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार जम्मू-कश्मीर में महिला सुरक्षा पर उठते गंभीर सवाल! 2019 से अब तक 16,397 महिलाएं और लड़कियां लापता, 4,271 का कोई सुराग नहीं Jio Platforms IPO Allotment: आज जारी हो सकता है अलॉटमेंट स्टेटस, GMP से 22% लिस्टिंग गेन के संकेत; ऐसे करें चेक कोझिकोड में जुटेंगी श्रीलंका की 20 से अधिक पर्यटन कंपनियां, नए कारोबारी अवसरों पर होगा मंथन India’s First General Election: जब 17 करोड़ मतदाताओं ने पहली बार चुनी अपनी सरकार, जानें भारतीय लोकतंत्र की सबसे ऐतिहासिक कहानी पापोरी हर्ष के लाइव कॉन्सर्ट ‘द जुगनी स्टोरी’ में संगीत के साथ जीवंत हुईं यादें और भावनाएं दिवाली पर ‘रामायण’ से भिड़ेगी अक्षय कुमार की 32 साल पुरानी फिल्म, 4K में होगी वापसी; ‘गुप्त’ और ‘त्रिदेव’ की भी वापसी की चर्चाएं तेज MERI और कजाकिस्तान की IITU में AI रिसर्च को लेकर समझौता बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार जम्मू-कश्मीर में महिला सुरक्षा पर उठते गंभीर सवाल! 2019 से अब तक 16,397 महिलाएं और लड़कियां लापता, 4,271 का कोई सुराग नहीं Jio Platforms IPO Allotment: आज जारी हो सकता है अलॉटमेंट स्टेटस, GMP से 22% लिस्टिंग गेन के संकेत; ऐसे करें चेक कोझिकोड में जुटेंगी श्रीलंका की 20 से अधिक पर्यटन कंपनियां, नए कारोबारी अवसरों पर होगा मंथन India’s First General Election: जब 17 करोड़ मतदाताओं ने पहली बार चुनी अपनी सरकार, जानें भारतीय लोकतंत्र की सबसे ऐतिहासिक कहानी पापोरी हर्ष के लाइव कॉन्सर्ट ‘द जुगनी स्टोरी’ में संगीत के साथ जीवंत हुईं यादें और भावनाएं

Do You Wanna Partner Review: दोस्ती और बिज़नेस का दिलचस्प संगम, तमन्ना-डायना की जोड़ी ने जमाया रंग

क्या दोस्ती बिज़नेस पार्टनरशिप को सफल बना सकती है? जवाब देती है ये सीरीज़ Do You Wanna Partner

क्या सच्ची दोस्ती बिज़नेस की साझेदारी को भी मजबूत बना सकती है? अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई नई वेब सीरीज़ ‘Do You Wanna Partner’ इसी सवाल के इर्द-गिर्द घूमती है। तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी इसमें दो महत्वाकांक्षी महिलाओं का किरदार निभा रही हैं, जो मेल-डॉमिनेटेड बीयर इंडस्ट्री में अपने सपनों को पूरा करने की ठान लेती हैं।

कहानी की झलक
सीरीज़ की शुरुआत पुलिस स्टेशन से होती है, जहां शिखा (तमन्ना) और अनाहिता (डायना) अपने दोस्त डायलन (जावेद जाफरी) संग बैठी हैं। आगे फ्लैशबैक के ज़रिए पता चलता है कि दोनों ने अपने पिता की पुरानी रेसिपी से प्रेरित होकर बीयर ब्रांड ‘जुगारो’ की शुरुआत की थी। मगर ये सफर आसान नहीं—फंडिंग, लाइसेंसिंग और मार्केट में पैर जमाना उनके लिए चुनौती बन जाता है।

लैंगिक भेदभाव से जूझते हुए दोनों एक काल्पनिक पार्टनर डेविड जोन्स को गढ़ती हैं और उसे असली चेहरा देने का काम करता है डायलन। कहानी आगे गैंगस्टर लैला सिंह (श्वेता तिवारी), बिज़नेस राइवल विक्रम वालिया (नीरज काबी) और पारिवारिक पेचिदगियों के चलते कई मज़ेदार और ड्रामेटिक मोड़ लेती है।

निर्देशन व लेखन
कॉलिन डी कुन्हा और अर्चित कुमार के निर्देशन में बनी यह सीरीज़ नंदिनी गुप्ता, निधि सेठिया और अर्श वोरा की लेखनी से आगे बढ़ती है। कहानी हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ गंभीर मुद्दों को भी छूती है। हालांकि बीच-बीच में स्क्रिप्ट थोड़ी लंबी लगती है और कुछ किरदारों की परतें उतनी गहरी नहीं हो पातीं।

यह भी पढ़े: Bigg Boss 19: अरशद वारसी की 18 साल बाद धमाकेदार एंट्री, अक्षय कुमार भी देंगे साथ

संगीत और तकनीक
राजन बत्रा और हर्षवर्धन गढ़वी समेत कई संगीतकारों ने इस शो के लिए 12 गाने दिए हैं। ‘उड़ जावां’, ‘हम दम’ और ‘कहानी’ जैसे ट्रैक आसानी से दर्शकों को भा सकते हैं। बैकग्राउंड स्कोर खासकर विलेन के दृश्यों को असरदार बनाता है। सिनेमैटोग्राफी में दिल्ली और कोलकाता की झलक खूबसूरती से कैद हुई है।

कलाकारों का प्रदर्शन
तमन्ना और डायना ने दोस्ती और स्ट्रगल की भावनाओं को बखूबी पर्दे पर उतारा है। जावेद जाफरी का कॉमिक टाइमिंग सीरीज़ की जान है। नीरज काबी अपने निगेटिव रोल में जमते हैं, जबकि श्वेता तिवारी का गैंगस्टर लुक चौंकाता है। नकुल मेहता के इमोशनल शेड्स और बाकी कलाकारों—सूफी मोतीवाला, रणविजय सिंह और इंद्रनील सेनगुप्ता—ने भी कहानी में वजन जोड़ा है।

क्यों देखें?
यह सीरीज़ दोस्ती, महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता की जद्दोजहद को मनोरंजक ढंग से दिखाती है। थोड़ी धीमी रफ्तार के बावजूद संवाद, संगीत और परफॉर्मेंस दर्शकों को बांधे रखते हैं।

अंत में शो उम्मीद और नए सफर की झलक छोड़ता है, जो आने वाले सीज़न की ओर इशारा करता है।

यह भी पढ़े: AI-generated तस्वीरों पर Aishwarya Rai की अदालत में अपील, बोलीं- मेरी इजाजत के बिना हो रहा है इस्तेमाल

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version