Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति

Bigg Boss 19: अरशद वारसी की 18 साल बाद धमाकेदार एंट्री, अक्षय कुमार भी देंगे साथ

18 साल बाद अरशद वारसी की Bigg Boss में धमाकेदार वापसी, अक्षय बने खास आकर्षण

नई दिल्ली, 11 सितंबर 2025

‘ Bigg Boss 19’ का आने वाला वीकेंड दर्शकों के लिए बेहद खास साबित होने जा रहा है। इस बार पहली बार ऐसा होगा कि सलमान खान शो में नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह इस मंच पर कदम रखेंगे जॉली एलएलबी 3 के दोनों सितारे – अरशद वारसी और अक्षय कुमार। चैनल ने इसका ऐलान एक वीडियो रिलीज़ कर किया है।

अरशद वारसी की 18 साल बाद वापसी

साल 2006 में ‘ Bigg Boss’ के पहले सीजन को होस्ट करने वाले अरशद वारसी अब पूरे 18 साल बाद फिर से इस मंच पर नजर आने वाले हैं। पहले सीजन में राहुल रॉय विजेता बने थे, जबकि राखी सावंत, संभावना सेठ, कश्मीरा शाह और रूपाली गांगुली जैसे चर्चित चेहरे घर का हिस्सा थे। अरशद की वापसी से दर्शकों में पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।

अक्षय कुमार का जुड़ाव

अक्षय कुमार भी ‘ Bigg Boss’ से पहले जुड़ चुके हैं। वह सीजन 11 के ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बने थे। इस बार अरशद के साथ उनकी जोड़ी शो में दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़े: ‘Jolly LLB 3’ का ट्रेलर रिलीज़: किसानों की जंग में भिड़ेंगे दो जॉली, कोर्टरूम में होगा बड़ा ड्रामा

सलमान खान क्यों नहीं दिखेंगे?

रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग के लिए 13-14 सितंबर को लद्दाख में रहेंगे। यही वजह है कि वह इस वीकेंड शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। गौरतलब है कि पिछले 16 सालों से सलमान लगातार ‘ Bigg Boss’ की मेजबानी कर रहे हैं और शो को नई ऊँचाइयों पर पहुंचा चुके हैं।

फिल्म प्रमोशन का ट्विस्ट

अरशद और अक्षय की उपस्थिति सिर्फ ‘ Bigg Boss’ तक सीमित नहीं है। दोनों अपनी आगामी फिल्म जॉली एलएलबी 3 के प्रमोशन के लिए भी इस मंच का इस्तेमाल करेंगे। सुभाष कपूर निर्देशित यह फिल्म एक ब्लैक कॉमेडी है, जिसमें दोनों कलाकार अपनी पुरानी जॉली वाली भूमिकाओं में फिर से दिखाई देंगे।

दर्शकों के लिए खास एपिसोड

हालांकि सलमान खान की अनुपस्थिति दर्शकों को जरूर खलेगी, लेकिन अक्षय और अरशद की जोड़ी इस एपिसोड को यादगार बना सकती है। दोनों सितारे न सिर्फ शो में नई ऊर्जा भरेंगे, बल्कि Bigg Boss के मंच पर मनोरंजन का डबल डोज़ देंगे।

यह भी पढ़े: AI-generated तस्वीरों पर Aishwarya Rai की अदालत में अपील, बोलीं- मेरी इजाजत के बिना हो रहा है इस्तेमाल

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version