Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस

दिल्ली की वॉटर पोलो खिलाड़ी वंशिका को टीम इंडिया में चयन पर किया गया सम्मानित

नेशनल तैराकी चैंपियनशिप के लिए दिल्ली टीम का चयन भी किया गया

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

तालकटोरा स्विमिंग पूल में चल रही दिल्ली राज्य तैराकी चैंपियनशिप के दौरान दिल्ली की वंशिका चौधरी को भारतीय अंडर-21 महिला वाटर पोलो टीम में चयनित होने पर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पंजाब स्विमिंग के सीईओ, दिल्ली तैराकी तदर्थ कमेटी के चेयरमैन एस. आर. साहू और विजय कुमार ने स्मृति चिन्ह भेंट कर दिया। वंशिका हाल ही में श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वाटर पोलो टूर्नामेंट में भारतीय टीम की सदस्य रही थीं और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए यह सम्मान उन्हें दिया गया।

प्रतियोगिता के दौरान कई इवेंट्स में शानदार मुकाबले देखने को मिले। 100 मीटर फ्रीस्टाइल महिला वर्ग में नपूर ने स्वर्ण, आनवी ने रजत और तृप्ति ने कांस्य पदक जीता। वहीं पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में आदित्य दूबे ने पहला, लक्ष्य ने दूसरा और प्रणव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

200 मीटर बटरफ्लाई महिला वर्ग में हेमा ने बाजी मारी, जबकि वाई दहिया और ऐमिरेट सहगल दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। महिलाओं की अन्य स्पर्धा में तितिक्षा ने पहला, नपूर ने दूसरा और रिदिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर दिल्ली की सीनियर पुरुष और महिला टीम का चयन भी किया गया, जो आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। यह प्रतियोगिता 22 से 26 जून तक भुवनेश्वर में आयोजित होगी। दिल्ली राज्य तैराकी की तदर्थ कमेटी के अनुसार इस बार खिलाड़ियों ने बेहद प्रेरणादायक प्रदर्शन किया है और कई युवा तैराक राष्ट्रीय स्तर पर दम दिखाने के लिए तैयार हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version