Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति

अतुल्य भारत को दर्शाती अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता ‘अभिव्यक्ति’ का किया गया आयोजन

प्रतियोगिता का उद्घाटन करतीं मुख्य अतिथि ओडिसी नृत्यांगना शेरॉन लोवेन

नई दिल्ली।

मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 21-C में मंगलवार को ‘अतुल्य भारत’को दर्शाती, भारत की समृद्ध संस्कृति और इतिहास की गाथा सुनाती, एक अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता‘अभिव्यक्ति’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में फरीदाबाद एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कक्षा के.जी. से लेकर कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भारत देश के प्रति अपने मन के भावों को नृत्य, गायन, वादन, चित्रकला और शिल्पकला के माध्यम से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों और उपश्रेणियों में प्रतिभागियों ने भिन्न –भिन्न वाद्य यंत्रों, गीत, गज़ल, भजन, अर्ध शास्त्रीय और भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सुंदर प्रस्तुति द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

https://seniorjournalistimrankhan.blogspot.com/2023/09/ai.html

प्रतिभागियों ने चित्रकला और शिल्पकला के माध्यम से सुंदर रंगों और अपनी अनुपम कलाकृतियों से विद्यालय के प्रांगण को ‘छोटे भारत’ में परिवर्तित कर दिया। सुप्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना शेरॉन लोवेन ने प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए। उन्होंने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मानव रचना 21-C के इस सुंदर आयोजन के लिए स्कूल की प्रधानाचार्या की सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे ललित कलाओं का प्रचार-प्रसार होगा। इनसे छात्र इन कलाओं को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।। वे स्वयं को ‘अतुल्य भारत’ का अभिन्न अंग मानती हैं।

अपनी- अपनी कलाओं में पारंगत हमारे निर्णायक मंडल- राधिका मेनन, करण गंगनानी, नदीम खान, नील रंजन मुखर्जी, रॉजर विलियम और उदय शंकर ने छात्रों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और अपनी कला को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 21-C की प्रधानाचार्या सीमा अनीस ने निर्णायकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अभ्यास एवं रियाज़ करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वहां उपस्थित सभी विद्यार्थियों से अपने देश के प्रति अपने प्रेम को और प्रगाढ़ करने एवं इसे ‘अतुलनीय भारत’ बनाने के लिए सदैव अग्रसर रहने की अपील की।

https://seniorjournalistimrankhan.blogspot.com/2023/09/2030.html

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version