Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, बंगला साहिब के पास जुटे लोग! कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, बंगला साहिब के पास जुटे लोग! कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील

महिला सुरक्षा में नाकाम मुख्यमंत्री को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं: श्री आकाश आनंद, बसपा

करोली।

बहुजन समाज पार्टी के ‘ सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा ‘ का दूसरा पड़ाव राजस्थान के करोली में हुआ। बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर श्री आकाश आनंद के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा का 16 अगस्त को संधू पैलेस धौलपुर से शुभारंभ हुआ था। आज की यात्रा 88 किलोमीटर की रही जो करोली से गंगापुर सिटी से होते हुए हिंडोन पहुँची।

श्री आकाश आनंद ने कहा, ‘बाबा साहेब के दिखाए रास्ते, मान्यवर साहेब के दिखाए तरीक़ों और बहन मायावती जी के बेबाक़ अंदाज़ से प्रेरणा लेकर हमें आगे बढ़ना है। श्री आनंद ने एक बार फिर राजस्थान की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए समाज को जागरूक करने का काम किया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस की सरकार ने वादा किया था कि बेरोज़गारों को 3500 रुपये महीना देने का, कई लाख युवाओं को रोजगार देने का, सस्ती गैस सिलिंडर देने का, महिलाओं को मुफ़्त शिक्षा देने का, उन सभी वादों को अभी तक पूरा नहीं किया गया। सभी वायदे चुनावी निकले। राजस्थान की कॉंग्रेस सरकार ने यहाँ के लोगों को दुःख और दर्द के अलावा कुछ नहीं दिया है।”

उन्होंने कहा, “बेटियों को सुरक्षा देने में असक्षम मुख्यमंत्री को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश के नौजवानों को मन की बात की नहीं, बल्कि काम की बात की जरूरत है। कांग्रेस और भाजपा की फितरत एक है। ये दोनों मिलकर देश के बहुजन समाज को धोखा देने का काम कर रहे हैं।”

उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश के नौजवानों को मन की बात की नहीं, बल्कि काम की बात की जरूरत है। कांग्रेस और भाजपा की फितरत एक है। ये दोनों मिलकर देश के बहुजन समाज को धोखा देने का काम कर रहे हैं।

श्री आनंद ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार से मुखर रूप से सवाल पूछे। उन्होंने सभा में आये लोगों से पूछा कि क्या उन्हें साफ़ पानी मिला? क्या नए मेडिकल सेंटर खुले? अब समय आ गया है यहाँ की सरकार को हक़ीक़त समझाने का। हक़ीक़त तो ये है कि यहाँ की सरकार राज्य की महिलाओं को सुरक्षा न दे पाई। सिर्फ़ पिछले पाँच सालों में एक लाख से ज़्यादा महिलाओं पर अत्याचार हुए हैं। पर आज सरकार हाथ पर हाथ धरे तमाशा देख रही है।”

इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ, केंद्रीय कोऑर्डिनेटर सुरेश आर्य, प्रदेश प्रभारी प्रेम बारूपाल, सुमरत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह, प्रदेश प्रभारी विजय सिंह बेरवा, रामजीवन बौद्ध, पंकज मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम मेघवाल, प्रदेश महासचिव मोहन सिंह गुर्जर, करण सिंह भंडारी, हरिसिंह जौनपुरिया सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। इस दौरान बसपा उम्मीदवार एडवोकेट रविन्द्र मीना, जिलाध्यक्ष जमुनालाल जाटव एवं अन्य पदाधिकारी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का माला और साफा पहनकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को 101 किलो फूलों की माला पहनाई गई।

श्री आकाश आनंद ने लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग भीम राव बाबा साहेब अम्बेडकर के आदर्शों पर चलकर लाखों लोगों को इस मिशन से जोड़ेंगे और समाज को एकजुट करेंगे और इस देश मे समतामूलक विचारों की क्रांति लेकर आएँगे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version