Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल

फेडरेशन ऑफ नेशनल इंडस्ट्रीज बना हरियाणा ग्रोथ समिट 2024 का हिस्सा, एक साथ मिलकर हरियाणा के विकास में योगदान देने का किया आह्वान

गुरुग्राम औद्योगिक संगठनों सहित प्रमुख नेशनल कंपनियों के प्रतिनिधि हुए इस समिट में शामिल

गुरुग्राम।

हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार को हरियाणा ग्रोथ समिट 2024 का आयोजन किया गया। इस शिखर सम्मेलन में उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, रियल इस्टेट, रोजगार और विकास में हरियाणा की उभरती भूमिका जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की गई। इस समिट के दौरान बतौर मुख्यातिथि पीआर कमिश्नर एवं जीएसटी, आईएएस प्रताप सिंह उपस्थित रहे। वहीं औद्योगिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कई लोगों को हरियाणा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में न केवल हरियाणा से बल्कि सिग्नेचर ग्लोबल, बजाज ग्रुप, एयरटेल, सीमेंट इंडस्ट्री जैसी प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों और गुरुग्राम के सभी औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ नेशनल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी और महासचिव गुंजन मेहता को गुरुग्राम औद्योगिक क्षेत्र के उत्थान के लिए पहली बार गुरुग्राम औद्योगिक एक्सपो के भव्य शुभारंभ पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर दिया गया।


इस समिट में फेडरेशन ऑफ नेशनल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन सुरेंद्र सैनी ने हरियाणा में उद्योग जगत को ओर सुगम बनाने के लिए सिंगल विंडो सर्विस, प्रशासनिक अधिकरियों संग बेहतर तालमेल, धरातल पर सरकारी योजनाओं व गुरुग्राम उद्योग जगत के लिए प्रगति मैदान की तर्ज पर गुरुग्राम एक्सपो हब बनाये जाने पर जोर दिया।

फेडरेशन ऑफ नेशनल इंडस्ट्रीज महासचिव गुंजन मेहता ने सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, ” हरियाणा गौरव सम्मान पाकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। जो फेडरेशन ऑफ नेशनल इंडस्ट्रीज के सामूहिक प्रयासों और प्रभावशाली विकास को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जैसे आज हम एक साथ मिलकर हरियाणा ग्रोथ समिट में शामिल हुए हैं। उसी प्रकार नवाचार, सहयोग और समृद्धि के तहत राष्ट्रीय मंच पर हरियाणा के विकास और उत्थान में योगदान देने का हम एक रास्ता बनाएं। हम अपने माननीय प्रधान मंत्री श्री मोदी जी के भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के आह्वान को पूरा करने के लिए अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।”


इस समिट के दौरान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए पीआर कमिश्नर एवं जीएसटी, आईएएस प्रताप सिंह को औद्योगिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए हरियाणा गौरव सम्मान से भी सम्मनित किया गया और फेडरेशन ऑफ नेशनल इंडस्ट्रीज द्वारा गुरुग्राम एक्सपो का शुभारंभ उनके कर कमलों द्वारा कराया गया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version