Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

इंटरव्यू के बहाने बुलाकर गुरुग्राम में भोजपुरी एक्ट्रेस से रेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नई दिल्ली।

भोजपुरी एक्ट्रेस को काम दिलाने से पहले इंटरव्यू के बहाने होटल में बुलाकर रेप करने का मामला सामने आया है। युवती का कहना है कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिये आरोपी से संपर्क हुआ था। आरोपी ने होटल बुलाया और फिर अचानक शराब पीने लगा। युवती जाने लगी तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया और रेप किया।

पुलिस को ये शिकायत देने वाली युवती का कहना है कि वो भोजपुरी एक्ट्रेस है। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उसका प्रोफाइल है जिस पर काफी फॉलोअर्स हैं। वो अक्सर अपनी वीडियो पोस्ट करती रहती है। कुछ दिन पहले महेश पांडेय नामक एक व्यक्ति से उसका संपर्क हुआ। जिसने कहा कि वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हैं और काम दिला सकता है। फिर 29 जून को उद्योग विहार एरिया के एक होटल में इंटरव्यू के बहाने उसने उसे बुलाया।

युवती का कहना है कि जब वह यहां पहुंची तो आरोपी ने रूम बुक किया हुआ था। युवती का कहना है कि कुछ सवाल पूछने के बाद महेश अचानक से शराब पीने लगा। ये देखकर युवती उठकर जाने लगी तो आरोपी ने पकड़ लिया और रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवती ने बुधवार को मामले में शिकायत पुलिस को दी है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला


आरोपी महेश पांडेय गुरुग्राम के चकरपुर एरिया का रहने वाला बताया गया है। युवती का आरोप है कि उसने होटल में भी सुभाष नाम की फर्जी आईडी से रूम बुक कराया था। मामले में उद्योग विहार थाना में रेप, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि मामले में टीम कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version