Tuesday, 20 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
MERI और SIA-India ने अंतरिक्ष चिप्स पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया Ferdinand-Isabella Marriage: 557 साल पहले कैसे एक शाही विवाह ने रखी आधुनिक स्पेन की नींव? एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: क्यों नियमों का पालन करने वाले एक्सचेंज नुकसान में हैं Jamia Student Union Protest: जामिया में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग पर तेज हुआ आंदोलन, जानें 2006 में क्यों भंग हुआ था छात्रसंघ भारतीय लड़की इरा राऊत ने एक दिन में बनाए छह विश्व रिकॉर्ड, बनीं सबसे कम उम्र की योग्य स्कूबा डाइवर अब ट्रेन में स्पीकर पर रील्स या गाने चलाने पर लगेगा जुर्माना! बार-बार गलती करने पर हो सकती है जेल भी, जानें रेलवे के नियम चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर अपने पुराने फैसले से पलटे जगन मोहन रेड्डी! क्या INDIA गठबंधन में शामिल होने का इशारा? 25 Years of RHTDM: आज भी क्यों कायम है मैडी-रीना की लव स्टोरी का जादू? जानें फिल्म से जुड़े 7 दिलचस्प किस्से MERI और SIA-India ने अंतरिक्ष चिप्स पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया Ferdinand-Isabella Marriage: 557 साल पहले कैसे एक शाही विवाह ने रखी आधुनिक स्पेन की नींव? एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: क्यों नियमों का पालन करने वाले एक्सचेंज नुकसान में हैं Jamia Student Union Protest: जामिया में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग पर तेज हुआ आंदोलन, जानें 2006 में क्यों भंग हुआ था छात्रसंघ भारतीय लड़की इरा राऊत ने एक दिन में बनाए छह विश्व रिकॉर्ड, बनीं सबसे कम उम्र की योग्य स्कूबा डाइवर अब ट्रेन में स्पीकर पर रील्स या गाने चलाने पर लगेगा जुर्माना! बार-बार गलती करने पर हो सकती है जेल भी, जानें रेलवे के नियम चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर अपने पुराने फैसले से पलटे जगन मोहन रेड्डी! क्या INDIA गठबंधन में शामिल होने का इशारा? 25 Years of RHTDM: आज भी क्यों कायम है मैडी-रीना की लव स्टोरी का जादू? जानें फिल्म से जुड़े 7 दिलचस्प किस्से

एमईआरआई कॉलेज में अटल एफडीपी कार्यशाला संपन्न

एक सप्ताहीय कार्यशाला में विशेषज्ञ व्याख्यान, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और पीटीआई विजिट शामिल

नई दिल्ली, 12 अगस्त, 2025

मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (एमईआरआई), जनकपुरी में एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लर्निंग (अटल) एकेडमी द्वारा प्रायोजित एक सप्ताह के फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का समापन 9 अगस्त को हुआ।

‘इनोवेटिव स्टूडियो टेक्निक्स इन फिल्म एंड वीडियो कम्यूनिकेशन’ विषय पर एफडीपी की शुरुआत 4 अगस्त को हुई। इसमें न्यूज एजेंसी पीटीआई की विजिट भी शामिल रही। इसका आयोजन एमईआरआई आईक्यूएसी सेल द्वारा सेमिनार हॉल में किया गया। इस एफडीपी का उद्देश्य प्रतिभागी अध्यापकों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान कराना रहा, जिससे वे स्टूडियो तकनीक का ज्ञान प्राप्त करें और अध्यापन के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षित करने में इसका उपयोग करें।

फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कई भागों में विभाजित था, जैसे एक्सपर्ट टॉक, आर्टिकल डिस्कशन, हैंड्स ऑन ट्रेनिंग, आर्टिकल समरी, इंडस्ट्रीयल विजिट। एफडीपी कई सत्रों में सम्पन्न हुई जिसमें, विशोषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए। पहले सत्र के वक्ता थे जीजीएसआईपी यूनिवर्सिटी के यूएसएमसी में डीन, प्रो. (डॉ.) दुर्गेश त्रिपाठी। प्रो. त्रिपाठी ने ‘इंट्रोडक्शन टू एडवांस्ड सिनेमेटोग्राफी टेक्निक्स’ के विविध पहलुओं पर प्रकाश डाला।

दूसरे सत्र को आईआईएमसी जम्मू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. दिलीप कुमार ने संबोधित किया। उन्होंने ‘वर्चुअल प्रोडक्शन एंड ऑग्मेंट रियल्टी इन फिल्म मेकिंग’ पर अपने विचार और अनुभव साझा किए। दूरदर्शन न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार लालचंद्र सिंह ने ‘मोशन कैप्चर एंड एनिमेशन इन वीडियो प्रोडक्शन’ के बारीक तथ्यों से दर्शकों को अवगत कराया। सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज, जेएनयू की डॉ. सुची यादव ने ‘साउंड डिजाइन एंड फोली एडिटिंग’ विषय को वीडियो क्लीप के माध्यम से समझाया।


इंडिया हैबिटेट सेंटर के डायरेक्टर तथा वरिष्ठ पत्रकार प्रो. (डॉ.) के.जी. सुरेश ने ‘स्टोरी बोर्ड एंड प्री-विजुअलाइजेशन टेक्निक्स’ के व्यवहारिक पहलुओं पर गहराई से चर्चा की। ‘इंटरेक्टिव एंड इमर्सिव मीडिया’ पर डीन स्कूल ऑफ मीडिया, सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी कोलकाता की डॉ. मीनल पारीख ने प्रकाश डाला। एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा के मीडिया प्रोफेसर तथा जाने-माने टीवी पत्रकार प्रो. मनोज रघुवंशी ने ‘हाई स्पीड एंड ड्रोन सिनेमैटोग्राफी ’ के विभिन्न हिस्सों को उदाहरण के साथ समझाया।
संसद टीवी की एंकर नम्रता सिंह ने ‘लाइट फॉर फिल्म एंड वीडियो’ को सरल भाषा में समझाया। कंप्यूटर साइंस (मेरी कॉलेज) की एचओडी प्रो. (डॉ.) रितु अग्रवाल ने फिल्म एडिटिंग में एआई और मशीन लर्निंग की भूमिका पर प्रकाश डाला।

एफडीपी के अंतिम दिन भाग लेनेवाले प्रतिभागी अध्यापक न्यूज एजेंसी पीटीआई गए और वहाँ न्यूज एजेंसी का वीडियो कवरेज कार्य कैसे होता है, इसको समझा।

फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम एमईआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट प्रो. ललित अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। एमईआरआई कॉलेज के सलाहकार प्रो. (डॉ.) राकेश खुराना ने एफडीपी में भाग लेने वाले सभी अतिथियों और अध्यापकों का हार्दिक स्वागत किया। एमईआरआई कॉलेज की डीन प्रो. (डॉ.) दीपशिखा कालरा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्य वक्ताओं के साथ एफडीपी भाग लेनेवाले अध्यापकों, तकनीकी टीम और आयोजन समिति के सदस्यों अमित हंस तथा डॉ. अर्किन चावला के प्रति आभार व्यक्त किया।

एफडीपी में एमईआरआई सहित विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के अध्यापकों की सक्रिय भागीदारी रही। गेस्ट को-ऑर्डिनेशन प्रो. सदानंद पाण्डेय एवं डॉ. एस.के.पाण्डेय द्वारा किया गया। मंच संचालन डॉ. मोनिका शर्मा तथा रितु सवानी ने किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MK

Manoj K Sharma

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version