Friday, 06 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Delhi Fire: दिल्ली के न्यू आजादपुर मार्केट की दुकान में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं 85 साल की उम्र में भी बच्चों को पढ़ा रहीं ‘इंदिरा अम्मा’, बगैर कॉपी-पेन और स्मार्ट क्लास के सिखाती हैं गणित समेत तीन भाषाएं CAT 2026 Admit Card: आज जारी होगा कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड का तरीका और जरूरी गाइडलाइंस IITF 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा दिल्ली ट्रेड फेयर! जानें सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइव परफॉर्मेंस और स्टेट डे से जुड़ी सभी अहम जानकारी ट्रंप पर डॉ. केए पॉल की सितंबर की भविष्यवाणी सच होने का दावा, ईरान युद्ध खत्म करने की अपील पारुल सिंह ने DCP सचिन शर्मा से की मुलाकात, पैरा स्पोर्ट्स को मिलेगा सहयोग Cristiano Ronaldo Retirement: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम से लिया संन्यास, 23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म Ramayana Movie Review: रणबीर की मर्यादा, यश का रौद्र रूप और साई पल्लवी की सादगी, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू Delhi Fire: दिल्ली के न्यू आजादपुर मार्केट की दुकान में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं 85 साल की उम्र में भी बच्चों को पढ़ा रहीं ‘इंदिरा अम्मा’, बगैर कॉपी-पेन और स्मार्ट क्लास के सिखाती हैं गणित समेत तीन भाषाएं CAT 2026 Admit Card: आज जारी होगा कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड का तरीका और जरूरी गाइडलाइंस IITF 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा दिल्ली ट्रेड फेयर! जानें सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइव परफॉर्मेंस और स्टेट डे से जुड़ी सभी अहम जानकारी ट्रंप पर डॉ. केए पॉल की सितंबर की भविष्यवाणी सच होने का दावा, ईरान युद्ध खत्म करने की अपील पारुल सिंह ने DCP सचिन शर्मा से की मुलाकात, पैरा स्पोर्ट्स को मिलेगा सहयोग Cristiano Ronaldo Retirement: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम से लिया संन्यास, 23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म Ramayana Movie Review: रणबीर की मर्यादा, यश का रौद्र रूप और साई पल्लवी की सादगी, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

Aryan Khan का निर्देशन डेब्यू: ‘The Bads of Bollywood’ का प्रिव्यू लॉन्च, शाहरुख बोले– नेशनल अवॉर्ड के लिए एक हाथ काफी

गौरी खान बनीं प्रोड्यूसर, परिवार संग मंच पर दिखा पिता-पुत्र का खास रिश्ता, सितारों से सजी वेब सीरीज़ 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर

नई दिल्ली, 21 अगस्त 2025

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे Aryan Khan ने आखिरकार बतौर डायरेक्टर और राइटर अपने करियर की शुरुआत कर दी है। उनकी पहली वेब सीरीज़ ‘The Bads of Bollywood’ का प्रिव्यू बुधवार को लॉन्च किया गया, जहां पूरा खान परिवार मौजूद रहा। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी गौरी खान ने संभाली, जबकि लॉन्च इवेंट में शाहरुख खान ने बेटे का खुलकर हौसला बढ़ाया।

शाहरुख की आवाज़ से शुरू हुआ प्रिव्यू

2 मिनट 38 सेकंड लंबे इस प्रिव्यू की शुरुआत शाहरुख खान के दमदार वॉइसओवर से होती है। वे कहते हैं–
“बॉलीवुड एक सपनों का शहर है, और यह सबका नहीं होता। यहां कुछ लोग हीरो के घर पैदा होते हैं और कुछ लोग हीरो पैदा होते हैं।”

वीडियो में लक्ष्य गन के साथ एक्शन मोड में नज़र आते हैं। उनके साथ राघव जुयाल, बॉबी देओल और मोना सिंह अहम किरदारों में दिखते हैं। सीरीज़ में सलमान खान, रणवीर सिंह और करण जौहर के कैमियो भी खास आकर्षण हैं। शाहरुख खान भी बेटे के प्रोजेक्ट में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण रोल निभा रहे हैं।

यह भी पढ़े: बॉलीवुड में फ्लॉप, साउथ सिनेमा में टॉप: श्रुति हासन का सफर

शाहरुख का मज़ाकिया अंदाज़

लॉन्च इवेंट में शाहरुख खान चोटिल हाथ के साथ पहुंचे। मंच पर उन्होंने मज़ाक करते हुए कहा–
“रिकवरी में वक्त लगेगा, लेकिन नेशनल अवॉर्ड उठाने के लिए मेरा एक हाथ ही काफी है।”

उन्होंने आगे जोड़ा–
“जब Aryan Khan ने कहा कि वो बॉलीवुड पर शो बना रहा है, तो मुझे लगा कहीं मन्नत का CCTV फुटेज तो अपलोड नहीं करने वाला। लेकिन सीरीज़ देखकर सचमुच गर्व हुआ। सभी ने बेहतरीन काम किया है।”

इस दौरान शाहरुख ने बॉबी देओल को गले लगाया और मज़ाक में कहा– “सोचा नहीं था कि बच्चों के साथ काम करना पड़ेगा।”

Aryan Khan की पहली स्पीच

पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए Aryan Khan ने अपनी नर्वसनेस भी जाहिर की। उन्होंने कहा–
“आज मैं बहुत नर्वस हूं। दो दिन और तीन रातों से इस स्पीच की प्रैक्टिस कर रहा हूं। टेलीप्रॉम्प्टर और नोट्स तक लिखे, यहां तक कि टॉर्च भी साथ लाई थी। लेकिन अगर गलती हो भी जाए तो पापा हैं न।”

इस पर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। वहीं शाहरुख ने बेटे की स्क्रिप्ट को मज़ाकिया अंदाज़ में अपनी पीठ पर चिपकाकर सबको हंसाया।

रिलीज़ डेट

‘The Bads of Bollywood’ की कहानी और निर्देशन Aryan Khan ने खुद संभाला है। सीरीज़ का प्रोडक्शन गौरी खान ने किया है। यह 18 सितंबर 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़े: मुंबई की बारिश से Amitabh Bachchan का बंगला ‘प्रतीक्षा’ जलमग्न, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version