Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
9वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 का समापन, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली पर रहा फोकस Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा 9वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 का समापन, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली पर रहा फोकस Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा

कपिल शर्मा के शो पर देखने को मिली भोजपुरी जुगलबंदी

राजनीति में लाने का दावा से लेकर फिल्मी क्लैश तक, मजेदार और पुरानी बाते, ये क्या कह गए कपिल शर्मा शो में मनोज तिवारी ने रवि किशन को लेकर। जानिए पूरा किस्सा।

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सितारों, मनोज तिवारी और रवि किशन के बीच लंबे समय से ’36 का आंकड़ा” रहा है। दोनों ने अक्सर एक-दूसरे का मजाक उड़ाया है, खासकर कपिल शर्मा के शो में, सबसे यादगार एपिसोड 2020 में था, जब वे दोनों एक साथ आए और अपनी पुरानी दुश्मनी को मजाक में बदल दिया।

हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (2026) में, मनोज तिवारी ने भी रवि किशन का ज़िक्र किया, जहां निरहुआ ने मजाक में बताया कि मनोज के ड्राइवरों के नाम रवि, पवन और दिनेश हैं। मनोज ने यह भी मजाकिया अंदाज में दावा किया कि उन्होंने रवि किशन को राजनीति में लाया।

क्या हैं पुरानी रंजिश और फिल्मी क्लैश?

2020 के ‘द कपिल शर्मा शो’ में, मनोज तिवारी ने बताया कि रवी किशन उनके सीनियर हैं और वह रवी किशन की फिल्म में एक आइटम सॉन्ग भी कर चुके थे। उन्होंने मजाक में कहा, जिस फिल्म में रवी किशन हीरो के तौर पर 25,000 रुपये लेते थे, उसमें मैंने आइटम सॉन्ग के लिए 1 लाख रुपये लिए। मनोज ने यह भी बताया कि रवी किशन सेट पर स्क्रिप्ट बदलना शुरू कर देते थे, जिस वजह से उन्होंने उनके साथ फिल्में करना छोड़ दिया।

दोनों ने अहंकारी मतभेद को स्वीकार किया और कहा कि दोनों सुपरस्टार होने की वजह से प्रतियोगिता थी। एक किस्से में, मनोज ने एक फिल्म का जिक्र किया जिसमें उन्होंने SP का रोल निभाया और रवी चोर बने थे, और उन्हें ऐसा लगा कि पुलिस की तरह चोर को पीटना चाहिए।

रवि किशन पर कपिल शो में मनोज तिवारी का मज़ाकिया तंज

जनवरी 2026 में प्रसारित हुई ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एक एपिसोड में मनोज तिवारी और निरहुआ के बीच बातचीत के दौरान रवि किशन को राजनीति में लाने को लेकर एक मजेदार बहस देखी गई। निरहुआ के दावे के जवाब में कि रवि किशन को राजनीति में लाने वाले मनोज तिवारी ही थे, मनोज ने तुरंत मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अब इसे मानने दो’, जिससे स्टूडियो में हँसी के ठहाके बढ़ गए ।

कपिल शर्मा ने भी यह मजाक किया कि उन्हें रवि भाईया की बात कुछ समझ नहीं आ रही है। इसके बाद, ड्राइवर्स के नामों को लेकर हुई ठिठोलियों ने माहौल को और हल्का कर दिया, दिखाते हुए कि दो नेताओं के बीच पुरानी दोस्ती और मजाकिया तकरार कैसे हास्य में बदल गई।

मनोज तिवारी ने द कपिल शर्मा शो में रवि किशन पर ज्यादातर हास्यपूर्ण और दोस्ताना तंज किए जहां पुरानी फिल्मी प्रतिस्पर्धाओं और बदलती स्क्रिप्ट्स से लेकर ‘उन्हें राजनीति में लाने’ तक के दावे – सब कुछ हल्के-फुल्के, मजाकिया अंदाज में रखा गया। हालांकि दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा हो सकती है, लेकिन शो में उनका साथ दर्शकों को खूब हँसाता है। यह भोजपुरी सितारों के बीच मज़ा और मित्रता का एक और नजरिया देखने को मिला। अगर आपने अभी तक यह एपिसोड नहीं देखा है, तो इसे जरूर देखें।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Amulya Shrivastav

लेखक

Amulya Shrivastav is a journalist who loves cricket and enjoys telling stories around it. Her interest in the sport is what led her to choose journalism as a career. She holds a Master’s degree in Journalism and writes mainly on sports, while also exploring topics like politics, health, tech, and lifestyle. Her work focuses on simple, engaging storytelling that connects with readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version