Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, ठेकेदारों को  ₹104 करोड़ का नुकसान! लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास 2030 FIFA World Cup में 64 टीमें! क्या भारत के लिए खुलेगा विश्व कप का रास्ता? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, ठेकेदारों को  ₹104 करोड़ का नुकसान! लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास 2030 FIFA World Cup में 64 टीमें! क्या भारत के लिए खुलेगा विश्व कप का रास्ता? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई

Andhra Pradesh बालभद्रपुरम में Cancer का कहर, हर गली-मोहल्ले में मरीज

Cancer: आंध्र प्रदेश के बालभद्रपुरम गांव में कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस गांव में लगभग 10,800 लोग रहते हैं, लेकिन कैंसर के 100 से अधिक मामलों की आशंका है। लगातार बढ़ रहे मरीजों के कारण गांव के लोग भय और चिंता में जी रहे हैं।

गांव में कैंसर के बढ़ते मामले

जिला कलेक्टर पी. प्रशांत के अनुसार, बालभद्रपुरम में सबसे अधिक मामले ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल Cancer के हैं। इसके अलावा, थायरॉइड, गले, आंत और स्किन कैंसर के मरीज भी सामने आ रहे हैं। अब तक गांव में आधिकारिक तौर पर 32 कैंसर के मामले दर्ज हो चुके हैं, जो राष्ट्रीय औसत से तीन गुना अधिक हैं। भाजपा विधायक नल्लमिल्ली रामकृष्ण रेड्डी का मानना है कि वास्तविक आंकड़ा सरकारी रिकॉर्ड से कहीं अधिक हो सकता है।

Cancer के बढ़ते मामलों की वजह क्या?

पिछले तीन वर्षों में आधिकारिक तौर पर कैंसर से 19 मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि ग्रामीणों का दावा है कि यह संख्या 65 तक हो सकती है। 32 पंजीकृत मरीजों में से 17 का इलाज पूरा हो चुका है, जबकि 15 मरीज अब भी उपचाराधीन हैं। कई लोगों का मानना है कि गांव के पास मौजूद फैक्ट्रियों से निकलने वाला प्रदूषण हवा और पानी को जहरीला बना रहा है, जिससे यह बीमारी फैल रही है। हालांकि, इस दावे की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सरकार की पहल और स्वास्थ्य जांच

राज्य सरकार ने Cancer के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गांव में भेजी है। गांव में एक बड़े मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है, जहां ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इसके साथ ही, आंध्र प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पानी और हवा के सैंपल इकट्ठा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

22-23 मार्च 2025 को 50 डॉक्टरों और 200 मेडिकल कर्मचारियों की टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों की जांच की। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार इस भयावह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और गांव में व्यापक स्तर पर जांच और इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

ये भी पढ़ें :- अहमदाबाद में फर्टिलिटी ट्रीटमेंट का विस्तार: निकोल में इंदिरा आईवीएफ का नया सेंटर शुरू

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।