Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, बंगला साहिब के पास जुटे लोग! कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, बंगला साहिब के पास जुटे लोग! कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील

एल्गोक्वांट फिनटेक को एक्सिस बैंक से ₹280 करोड़ का कर्ज, व्यापार विस्तार को मिलेगी नई रफ्तार

कंपनी को एनएसई, बीएसई और एमसीएक्स की सदस्यता; सेबी से स्टॉक ब्रोकर का दर्जा भी हासिल

एल्गोक्वांट फिनटेक ने अपने विस्तार और वित्तीय मजबूती के लिए बड़ा कदम उठाते हुए एक्सिस बैंक से ₹280 करोड़ की क्रेडिट सुविधा प्राप्त की है। यह सौदा कंपनी की दीर्घकालिक विकास रणनीति और देश की आर्थिक दिशा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

सेबी से मिली हरी झंडी, अब पूंजी बाज़ार में औपचारिक एंट्री

कंपनी ने हाल ही में कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। योजनागत पुनर्गठन (Scheme of Arrangement) के तहत एल्गोक्वांट फिनटेक ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से स्टॉक ब्रोकर के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। 16 अप्रैल 2025 को यह पंजीकरण स्वीकृत हुआ, जिससे कंपनी को पूंजी बाजार में आधिकारिक रूप से काम करने का अधिकार मिल गया।

प्रमुख एक्सचेंजों की सदस्यता से मजबूत हुआ कारोबार का आधार

इसके साथ ही कंपनी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE), बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज (MCX) की सदस्यता भी मिल चुकी है। इससे एल्गोक्वांट फिनटेक की ट्रेडिंग और ब्रोकरेज सेवाओं के लिए ठोस आधार तैयार हो गया है।

क्रेडिट सुविधा से बढ़ेगा परिचालन, मिलेगी वर्किंग कैपिटल सपोर्ट

व्यवसाय संचालन और पूंजीगत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कंपनी ने एक्सिस बैंक से बैंक गारंटी और वर्किंग कैपिटल समेत विभिन्न क्रेडिट सुविधाओं की मांग की थी। गहन मूल्यांकन और चर्चा के बाद एक्सिस बैंक ने ₹280 करोड़ की क्रेडिट सीमा को मंजूरी दी, जो शर्तों और अनुमोदन पत्र के आधार पर प्रदान की गई है।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा:

“एक्सिस बैंक जैसी बड़ी संस्था से यह समर्थन हमारे विकास पर उनके विश्वास को दर्शाता है। यह फंडिंग हमें कारोबारी गतिविधियों को गति देने और लाभदायक पहलों को मजबूती देने में मदद करेगी।”

एल्गोक्वांट फिनटेक: एक नजर में

एल्गोक्वांट फिनटेक एक अग्रणी स्टॉक ब्रोकिंग फर्म है, जो आर्बिट्राज और हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग में विशेषज्ञता रखती है। यह सभी प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों पर हाई-स्पीड और अल्ट्रा-लो लैटेंसी सिस्टम के जरिए कारोबार करती है। हाल ही में कंपनी ने 1:2 स्टॉक स्प्लिट और 8:1 बोनस इश्यू की घोषणा की थी। वर्तमान में इसका शेयर लगभग ₹1,200 पर ट्रेड हो रहा है और निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न्स दे चुका है।

कंपनी पारदर्शिता, अनुपालन और नवाचार पर जोर देते हुए रिटेल और संस्थागत निवेशकों को सर्वश्रेष्ठ सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version