Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास 2030 FIFA World Cup में 64 टीमें! क्या भारत के लिए खुलेगा विश्व कप का रास्ता? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास 2030 FIFA World Cup में 64 टीमें! क्या भारत के लिए खुलेगा विश्व कप का रास्ता? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पैरा खिलाड़ियों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, जताया विकास की नई उम्मीदों का विश्वास

पैरा खेलों को लेकर पहली बार दिखा राजधानी में नया जोश, दिव्यांग एथलीटों को मिला सरकार का भरोसा

नई दिल्ली, 19 जुलाई 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पहले जन्मदिन के अवसर पर राजधानी के पैरा खिलाड़ियों और खेल समुदाय में खास उत्साह देखने को मिला। दिल्ली पैरा ओलंपिक कमेटी की अध्यक्ष पारूल सिंह ने पैरा खिलाड़ियों की ओर से मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके दीर्घायु व सफल कार्यकाल की कामना की।

पारूल सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। पहली बार राजधानी में पैरा खेलों का आयोजन होना एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मान और अवसर दोनों मिलेंगे।”

एक पैरा एथलीट ने प्रतिक्रिया में कहा, “हम पहली बार महसूस कर रहे हैं कि हमारी मेहनत को सरकार की मुख्यधारा में मान्यता मिल रही है। मुख्यमंत्री का दृष्टिकोण हमारे लिए प्रेरणादायक है।”

खिलाड़ियों और संगठन ने उम्मीद जताई कि रेखा गुप्ता का कार्यकाल दिव्यांगजनों के लिए नई योजनाओं, संसाधनों और आत्मनिर्भरता के अवसरों से भरपूर होगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।