Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

विस्वा रिकॉर्ड्स इंडिया ने लॉन्च किया भारत का नया टीन बॉय बैंड- ‘आउटस्टेशन’

ग्लोबल हिटमेकर सावन कोटेचा ने रिपब्लिक रिकॉर्ड्स और यूनिवर्सल म्यूज़िक इंडिया के साथ मिलकर पेश किया भारत का पहला इंटरनेशनल लेवल का टीन बॉय बैंड

प्रयागराज, (न्यूज ऑफ द डे)

इंटरनेशनल अवॉर्ड विनिंग सॉन्गराइटर और म्यूज़िक प्रोड्यूसर सावन कोटेचा के म्यूज़िक लेबल, विस्वा रिकॉर्ड्स इंडिया ने आज रिपब्लिक रिकॉर्ड्स और यूनिवर्सल म्यूज़िक इंडिया के साथ मिलकर ‘आउटस्टेशन’ नाम से एक नया टीनएज बॉय बैंड लॉन्च किया है। देशभर से चुने गए पाँच लड़कों वाला यह ग्रुप भारत के युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 17 से 22 साल की उम्र के इन पाँचों सदस्यों को एक बड़े नेशनल टैलेंट सर्च के ज़रिए चुना गया, जिसमें देशभर से हज़ारों युवाओं ने हिस्सा लिया था। सभी ने इस बैंड का हिस्सा बनने का सपना लेकर ऑडिशन दिए। इसके बाद 12 शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स के साथ गोवा में एक महीने का ट्रेनिंग बूटकैम्प हुआ, जहाँ से आखिरकार पाँच फाइनलिस्ट्स चुने गए। अब ये पाँचों अपने म्यूज़िक, अलग-अलग शख्सियत और चार्म के साथ ऑडियंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।.

आउटस्टेशन’ देश के अलग-अलग कोनों से पाँच जबरदस्त हुनरबाजों को एक साथ लेकर आया है। ये हैं:

भुवन शेट्टी, 22 साल, उडुपी से
हेमांग सिंह, 20 साल, प्रयागराज से
मशाल शेख, 21 साल, गोवा से
कुरियन सेबेस्टियन, 20 साल, मलयाली मूल के, लेकिन दिल्ली में पले-बढ़े
शयान पत्तेम, 17 साल, हैदराबाद से, आर्मी बैकग्राउंड से

ग्लोबल हिटमेकर का नेतृत्व

इस प्रोजेक्ट की कमान संभाल रहे हैं सावन कोटेचा, जो 17 बार ग्रैमी के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं, ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब नॉमिनी हैं और उन्हें कई बिलबोर्ड म्यूज़िक अवॉर्ड्स, बीएमआई अवॉर्ड्स और एएससीएपी अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एड शीरन का चार्टबस्टर गाना ‘सैफायर’ लिखा है। सावन कोटेचा अब तक कई इंटरनेशनल सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके हैं, जिनमें वन डायरेक्शन, द वीकेंड और एरियाना ग्रांडे जैसे कई नाम शामिल हैं।

सावन कोटेचा ने कहा, “भारत हमेशा से बेहतरीन प्रतिभाओं की धरती रहा है, लेकिन अब तक ऐसा कोई यंग पॉप ग्रुप नहीं रहा, जो देश के चार्म और डाइवर्सिटी को पूरी तरह दर्शा सके। ‘आउटस्टेशन’ के साथ हम यही बदलाव लाने जा रहे हैं। ये पाँचों लड़के कमाल के हैं, जिनमें महज़ हुनर ही नहीं, बल्कि आज के भारत का दिल, जज़्बा और उम्मीद भी झलकती है। यह ग्रुप भारत के जुनून से भरे युवाओं के लिए बनाया गया है और हमने सोच-समझकर मेट्रो सिटीज़ से बाहर की आवाज़ों को तलाशने पर विचार किया। विकास के इस सफर में हमें उन्हें खोजने, निखारने और पूरी तरह से तैयार करने का वक्त मिला। अब ये सभी आर्टिस्ट्स भारत का नाम रोशन करेंगे।”

‘आउटस्टेशन’ विस्वा रिकॉर्ड्स के लिए एक साहसी और नया कदम है। फिलहाल इस लेबल के सात गाने स्पॉटीफाई ग्लोबल चार्ट्स के टॉप 25 में शामिल हैं, जो केपॉप डेमोन हंटर्स साउंडट्रैक का हिस्सा हैं। भारत में भी कोटेचा को हाल ही में एड शीरन और अरिजीत सिंह के गाए गाने ‘सैफायर’ के साथ, जबरदस्त कामयाबी मिली है, जो स्पॉटीफाई इंडिया चार्ट्स में नंबर वन पर रहा। विस्वा रिकॉर्ड्स इंडिया अब उभरती प्रतिभा को शुरुआती स्तर पर तराशने और भारत के युवाओं की सोच और उम्मीदों को छूने वाला टीन-फोकस्ड पॉप म्यूज़िक तैयार करने पर फोकस कर रहा है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।