प्रधानमंत्री ने नीरज चोपड़ा को उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के लिए दी बधाई

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा को दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर की दूरी पार कर व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज करने के लिए बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने इसे नीरज की “अटूट समर्पण, अनुशासन और जुनून” का परिणाम बताया

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा —

“शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार कर अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अटूट समर्पण, अनुशासन और जुनून का परिणाम है। भारत गर्वित और आनंदित है।”

नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि से भारतवासी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयाँ मिल रही हैं। उन्होंने अपने जज्बे और प्रदर्शन से एक बार फिर देश का सिर गर्व से ऊँचा किया है।

यह उपलब्धि न केवल भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, बल्कि आने वाले अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए एक मजबूत संकेत भी है कि नीरज चोपड़ा शीर्ष प्रदर्शन के साथ मैदान में डटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें :- खेलो इंडिया 2025 की शानदार मेजबानी से बिहार ने रचा इतिहास, खेल संस्कृति को मिली नई उड़ान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *