Wednesday, 14 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1,500; जानें स्टेटस चेक करने का तरीका फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हाइजैक अलर्ट के बाद मचा हड़कंप, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका गंगा नहीं, बल्कि यह है भारत की सबसे प्राचीन नदी! जानिए करोड़ों साल पुरानी नदी का इतिहास ‘Breaking Bad’ फेम RJ Mitte का 34 साल की उम्र में निधन, मनोरंजन जगत में छाई शोक की लहर हेडलाएनएसईएफआई ने इंद्रायणी मुले को व्यापार एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों का सलाहकार बनायाइन लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1,500; जानें स्टेटस चेक करने का तरीका फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हाइजैक अलर्ट के बाद मचा हड़कंप, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका गंगा नहीं, बल्कि यह है भारत की सबसे प्राचीन नदी! जानिए करोड़ों साल पुरानी नदी का इतिहास ‘Breaking Bad’ फेम RJ Mitte का 34 साल की उम्र में निधन, मनोरंजन जगत में छाई शोक की लहर हेडलाएनएसईएफआई ने इंद्रायणी मुले को व्यापार एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों का सलाहकार बनायाइन

डमी स्कूलों पर CBSE ने लिया सख्त कदम, दिल्ली-राजस्थान मे 21 स्कूलों की मान्यता रद्द

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने डमी स्कूलों और छात्रों के अनियमित प्रवेश पर सख्त कार्रवाई की है। दिल्ली और राजस्थान के 21 स्कूलों में कई तरह की खामियां मिलने के बाद उनकी संबद्धता रद्द कर दी गई है। इसके अलावा, छह सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को सेकेंडरी स्तर पर घटा दिया गया है।

सीबीएसई के अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला सितंबर में राजस्थान और दिल्ली के कुछ स्कूलों में की गई औचक जांच के बाद लिया गया, जिसमें इन स्कूलों में अनियमितताएं पाई गईं। सीबीएसई के सचिव हिमांशु गुप्ता ने कहा कि डमी या गैर-उपस्थित छात्रों का प्रवेश शिक्षा के बुनियादी उद्देश्यों को नुकसान पहुंचाता है और छात्रों के संपूर्ण विकास में बाधा बनता है।

उन्होंने कहा, “हम डमी स्कूलों पर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं और सभी संबद्ध संस्थानों को यह संदेश दे रहे हैं कि अनियमित दाखिलों से बचें।” निरीक्षण समितियों द्वारा पाई गई खामियों की रिपोर्टें संबंधित स्कूलों को भेजी गई थीं, और स्कूलों द्वारा दिए गए जवाबों की गहन जांच के बाद ये कदम उठाए गए। सीबीएसई ने बताया कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 21 स्कूलों की संबद्धता रद्द कर दी गई है, जिनमें 16 दिल्ली के और पांच राजस्थान के (कोटा व सीकर के) स्कूल शामिल हैं।

सितंबर में सीबीएसई ने छात्रों के एडमिशन और उपस्थिति में गड़बड़ियों को लेकर 27 स्कूलों को नोटिस जारी किया था, जिसमें दिल्ली के 22 और राजस्थान के पांच स्कूल शामिल थे। सीबीएसई ने इन स्कूलों को शिक्षा के उच्च मानकों का पालन करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए स्पष्ट किया कि आगे भी संस्थानों की निगरानी जारी रखेगा।

ये भी पढ़ें :- AAP : ये लोग दिल्ली को यूपी-बिहार बना देंगे…,’ अरविंद केजरीवाल के बयान पर बवाल मचना तय

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।