Tuesday, 14 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डॉ. जेनिस दरबारी बनीं मोंटेनेग्रो के वैश्विक ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स की ‘डोयेन’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, 127 देशों ने दर्ज कराई भागीदारी Viral Video: ‘हनीमून एक्सप्रेस’ से चलती ट्रेन में पूजा तक… क्या भारतीय रेलवे बन रहा है निजी समारोहों का मंच? 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, ठेकेदारों को  ₹104 करोड़ का नुकसान! डॉ. जेनिस दरबारी बनीं मोंटेनेग्रो के वैश्विक ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स की ‘डोयेन’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, 127 देशों ने दर्ज कराई भागीदारी Viral Video: ‘हनीमून एक्सप्रेस’ से चलती ट्रेन में पूजा तक… क्या भारतीय रेलवे बन रहा है निजी समारोहों का मंच? 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, ठेकेदारों को  ₹104 करोड़ का नुकसान!

मनी लॉड्रिंग मामला: अदालत ने केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, तिहाड़ में रहेंगे

नई दिल्ली।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए ईडी की मांग पर 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट से जेल में रामायण, महाभारत और पत्रकार नीरजा चौधरी की लिखित हाऊ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड बुक और जेल में दवाई उपलब्ध कराने की मांग की।

ईडी ने स्पेशल जज कावेरी बावेजा की अदालत में केजरीवाल को ईडी हिरासत में भेजे जाने की अपील की। ईडी ने केजरीवाल की रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की। ईडी ने कोर्ट के सामने यह भी कहा कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह अपने मोबाइल का पासवर्ड नहीं दे रहे हैं। उनसे दस्तावेजों की तस्दीक कराई है। वह जानबूझकर भटका रहे हैं और गोलमोल जवाब दे रहे हैं। ईडी ने कहा कि केजरीवाल को फिलहाल न्यायिक हिरासत में रखा जाए और जब दोबारा जरूरत होगी तो उनकी रिमांड मांगी जाएगी।

ईडी की तरफ से एएसजी राजू ने कोर्ट मे कहा कि विजय नायर केजरीवाल के करीबी रहे हैं। केजरीवाल ने पूछताछ में कहा कि नायर उन्हें रिपोर्ट नहीं करता था वो दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करता था। दरअसल, मामले में अरविंद केजरीवाल की ईडी की हिरासत अवधि पूरी होने पर आज अदालत में पेश किया। ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च की रात को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। इसके अगले दिन यानी 22 मार्च को कोर्ट ने केजरीवाल को 28 मार्च तक की ईडी हिरासत में भेज दिया। फिर उनकी 28 मार्च को 1 अप्रैल तक ईडी हिरासत अदालत ने बढ़ा दी थी।

ईडी का ये है आरोप

ईडी ने दावा किया कि दिल्ली शराब नीति को तैयार करने और लागू करने में भ्रष्टाचार हुआ है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मामले में मुख्य साजिशकर्ता करार दिया है। आबकारी नीति मामले में ही पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जेल में हैं। ईडी का कहना है कि दिल्ली शराब नीति से अर्जित किए गए पैसे का आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव और अन्य कामों के लिए इस्तेमाल किया है। वहीं ‘आप’ ने इन तमाम आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए गिरफ्तार किया गया है। बीजेपी राजनीतिक बदले की भावना के तहत ये सब कर रही है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।