Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील

महिला से 7 दिन तक रेप, दिल्ली में पीड़ित का कुक दोस्त गिरफ्तार

गर्म दाल से जलाया, शरीर पर चोट के 20 निशान,

नई दिल्ली।

दिल्ली में दार्जीलिंग की एक महिला के साथ उसके दोस्त ने दिल्ली में 7 दिन तक रेप किया। आरोपी ने न केवल पीड़ित को पीटा, बल्कि गर्म दाल डालकर टॉर्चर भी किया। घटना 30 जनवरी को सामने आई थी। दिल्ली के नेब सराय पुलिस स्टेशन में कॉल आया था, जिसमें बताया गया कि एक महिला को उसका पति पीट रहा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। यहां पीड़ित महिला को बचाया और एम्स पहुंचाया। महिला के शरीर पर चोट के 20 निशान पाए गए। पुलिस ने आरोपी को 2 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान पारस (28) के रूप में हुई है। वह उत्तराखंड का रहने वाला है और दिल्ली में एक होटल में कुक था। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 376 (रेप) और 377 (अननैचुरल सेक्स) के तहत मामला दर्ज किया है।

नौकरी के लिए बेंगलुरु जा रही थी महिला

पुलिस को महिला ने बताया कि महिला को नौकरी के लिए जनवरी के पहले हफ्ते में बेंगलुरु पहुंचना था। उसकी ट्रेन दिल्ली से होकर जानी वाली थी, इसलिए उसने पारस से मिलने का फैसला किया। पारस ने महिला को दिल्ली में ही रोक लिया और यही नौकरी ढूंढने में मदद के करने के लिए भी कहा। इसके बाद महिला दिल्ली में ही किराए के एक मकान में पारस के साथ रहने लगी। हालांकि जैसे-जैसे दिन बीतते गए, आरोपी ने महिला को टॉर्चर करना शुरू कर दिया।

पीड़ित 3-4 महीने से आरोपी के संपर्क में

पुलिस ने बताया कि महिला साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके के राजू पार्क में किराए के मकान में पारस के साथ करीब एक महीने से रह रही थी। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग की रहने वाली है। वह फोन कॉल के जरिए आरोपी के संपर्क में आई थी। महिला और पारस में दोस्ती हो गई। महिला 3-4 महीनों से पारस के संपर्क में थी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।