Tuesday, 14 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
GOFTE के नेतृत्व में दिल्ली में तकनीकी शिक्षा कर्मचारियों का शांतिपूर्ण पैदल मार्च India at Lord’s: जब भारतीय क्रिकेट ने ‘Home of Cricket’ में लिखी अपनी सबसे यादगार कहानियां International Non-Binary People’s Day 2026: पुरुषों और महिलाओं से हटकर एक अलग पहचान, समान अधिकार और सम्मान की आवाज डॉ. जेनिस दरबारी बनीं मोंटेनेग्रो के वैश्विक ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स की ‘डोयेन’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी GOFTE के नेतृत्व में दिल्ली में तकनीकी शिक्षा कर्मचारियों का शांतिपूर्ण पैदल मार्च India at Lord’s: जब भारतीय क्रिकेट ने ‘Home of Cricket’ में लिखी अपनी सबसे यादगार कहानियां International Non-Binary People’s Day 2026: पुरुषों और महिलाओं से हटकर एक अलग पहचान, समान अधिकार और सम्मान की आवाज डॉ. जेनिस दरबारी बनीं मोंटेनेग्रो के वैश्विक ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स की ‘डोयेन’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी

डीडीए ने हाईकोर्ट को बताया, अगले सप्ताह से रोशनआरा क्लब की ‘आउटडोर’ सुविधाएं खोलने पर कर रहा विचार

नई दिल्ली।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि वह रोशनआरा क्लब के बाहरी क्षेत्र को अगले सप्ताह से खोलने पर विचार कर रहा है। डीडीए ने हाल में क्लब को सील कर दिया था। डीडीए ने कहा कि एक सदी पुराना क्लब वैसा ही रहेगा और केवल इसका स्वामित्व अधिकार, भूमि-स्वामित्व वाली एजेंसी के पास होगा।

एजेंसी के खिलाफ रोशनआरा क्लब लिमिटेड द्वारा दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान डीडीए ने जस्टिस अनूप जयराम भंभानी के समक्ष यह दलील दी। डीडीए ने 29 सितंबर को क्लब परिसर को सील कर दिया था और ऐतिहासिक क्लब को अपने कब्जे में ले लिया था।

यह कदम एजेंसी द्वारा क्लब को बेदखली का नोटिस दिए जाने के लगभग 6 महीने बाद उठाया गया क्योंकि इसका पट्टा पहले ही समाप्त हो चुका था। रोशनआरा क्लब की ओर से पेश वरिष्ठ वकील संदीप सेठी और मोहित माथुर ने दलील दी कि अप्रैल में, हाईकोर्ट के एकल न्यायाधीश की पीठ ने निर्देश दिया था कि याचिकाकर्ता क्लब के खिलाफ केवल इस आधार पर कोई कठोर कदम नहीं उठाया जाएगा कि याचिकाकर्ता क्लब का पट्टा समाप्त हो चुका है।

वकीलों ने कहा कि क्लब से जुड़ा एक मामला हाईकोर्ट की खंडपीठ के समक्ष भी लंबित है। वकील ने दलील दी कि कोई दंडात्मक कदम न उठाने के अदालत के आदेश का उद्देश्य क्या है? यह बेहद सख्त कदम है कि उन्होंने क्लब को सील कर दिया है। डीडीए की तरफ से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) चेतन शर्मा ने कहा कि क्लब के सदस्य बरकरार रहेंगे और डीडीए संपत्ति के स्वामित्व के अपने अधिकार का प्रयोग कर सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी सुविधा पर रोक नहीं लगाई जाएगी। ऐसा नहीं है कि क्लब बंद हो जाएगा।

इस पर जस्टिस ने कहा, ‘‘… तो यह एक क्लब नहीं रह जाएगा, क्लब हमेशा एक आंतरिक गतिविधि है।’’एएसजी ने दलील दी कि इस मामले में अवमानना का मामला नहीं बनता है और यह अवमानना याचिका डीडीए पर दबाव बनाने के लिए दायर की गई है। डीडीए की स्थायी वकील मनिका त्रिपाठी ने कहा कि वह एक सप्ताह के भीतर बीसीसीआई मैदान, क्रिकेट मैदान और अन्य मैदानों सहित आउटडोर (बाहरी) सुविधाओं को खोलने पर विचार कर रही है।और यह मानवीय स्पर्श के साथ सभी के लिए खुला रहेगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।